Sun. Mar 8th, 2026

शाही अंदाज में ठाट बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले श्री विवरेश्वर महादेव

शाही अंदाज में ठाट बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले श्री विवरेश्वर महादेव।
भव्यरूप में निकला शिव डोला 17 से अधिक लावलश्कर रहे मौजूद।

बड़वानी/अंजड (नरेन्द्र गुप्ता):- सावन के आखरी सोमवार 04 अगस्त को राजसी ठाट बाट के साथ नगर भ्रमण पर भगवान विवरेश्वर महादेव निकले।
इस साल पहली बार श्री विवरेश्वर महादेव का शिव डोला भव्य तरीके से नगर में निकाला गया जो लगभग तीन किलोमीटर लंबा था जिसमे प्रदेश के प्रसिद्ध छः नृत्य दल, छः झांकिया, ख्यातनाम भजन गायक मंडली, रंगोली आर्टिस्ट, झांझ मंजीरा, ढोल दल, बैंड बाजा सहित 17 से अधिक लाव लश्कर के साथ भव्यरूप व शाही अंदाज में बाबा विवरेश्वर महादेव नगर की जनता का हाल जानने निकले।

शिव डोला को लेकर शिवभक्तों व श्रद्धालुओ में खासा उत्साह देखा गया।
सावन माह के आखरी सोमवार को भगवान विवरेश्वर महादेव का भव्य शिव डोला दोपहर 12 बजे शिवालय मन्दिर से धूम धाम के साथ निकाला गया जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए देर रात्री में मन्दिर पहुचा।


शिव डोला में शिव डोला समिति की और से बैंड बाजा तथा रतलाम व मंडलेश्वर के प्रसिद्ध भजन गायक जीतू धोरा व हिमांशु श्रीवास्तव व टीम ने शिव भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
हर हर महादेव ग्रुप की और से रतलाम की महाकाली एवं राजस्थानी नृत्यदल, सराफा एसोसिएशन की और से बाग-जोबट का प्रसिद्ध आदिवासी लोक नृत्यदल, ॐ मंगलम मित्र मण्डल की और से मंदसौर के शेषनाग, राधाकृष्ण एवं शिव पार्वती नृत्यदल, जटाधारी ग्रुप की और से मण्डवाड़ी लोक नृत्य, सनातन ग्रुप द्वारा बड़वानी के छावां मूवी सीन नृत्य जिसमे कलाकारो द्वारा प्रसिद्ध छावां फ़िल्म के मुख्य अंशो को नृत्य द्वारा दर्शाया गया तथा शिव डोला समिति की और से राजस्थानी नृत्यदल के कलाकारो ने अपनी रंगारंग देते हुए सब का मन मोह लिया।

वही क्षत्रिय भावसार समाज के माँ हिंगलाज ग्रुप द्वारा उज्जैन महांकाल शाही सवारी की झांकी जिसमे भगवान महंकालेश्वर की मनमहेश स्वरूप में हाथी पर सवार झांकी आकर्षण का केंद्र रही तथा सरस्वती उपवन समिति की और से निमाड के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा पर आधारित झांकी, तांडव ग्रुप द्वारा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की झांकी, शिव डोला समिति द्वारा मूर्तिकार दुर्गेश, मनीष, हेमन्त व हरीश द्वारा बनाई गई राम सेतु की आकर्षक झांकी, त्रिकाल ग्रुप द्वारा बाबा के विशाल मुखोटा की झांकी एवं राजेन्द्र जीवाजी की और से बाबा महादेव की झांकी शिव डोला में आकर्षण का केंद्र रही।

इसी प्रकार से शिव डोला में सगोरे ग्रुप की और से धीरज सगोरे, कशिश पाटीदार व उनकी टीम द्वारा शिव डोला के ठीक आगे सड़क पर रंगोली के रंग बिरंगी चटक रंगों से फूल, पत्ती, प्राकृतिक दृश्यों आदि पर आकर्षक व मनोहारी कलाकृतियां उकेरी गई जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
रुद्राक्ष ग्रुप द्वारा बड़गांव का प्रसिद्ध ढोल नगाड़ा दल तथा हिन्दसेना ग्रुप द्वारा डमरू झांझर दल शंखनाद करते हुए शिव डोला में अपनी आभा बिखेरी।
शिव डोले के मध्य में भगवान विवरेश्वर महादेव युवाओं के कंधे पर संवार सुंदर नक्कासी से युक्त व आकर्षक फूलों से सुसज्जित लकड़ी के डोले में बोल बम के जयकारो के साथ विराजमान रहे। डोले के आगे ढोल के साथ शंखध्वनि की गई। तथा जगह-जगह हाजरो श्रद्धालुजनो में भगवान विवरेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर दर्शनलाभ लिया।


शिव डोला नगर के बालक स्कूल, श्रीकृष्ण चौक, राजपुर रोड, बसस्टैंड, गांधी चौक, सराफा बाजार, जटाशंकरी चौक, धानमंडी चौक, भावसार मोहल्ला, अस्पताल चौक, मारू मोहल्ला व हनुमान मोहल्ला से होते हुए देर रात्रि में शिवालय मन्दिर पहुचा जहां महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। शिव डोले में आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत सज्जा की गई
शिव डोला को लेकर पूरा नगर में उत्साह देखा गया तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर डोले में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर नगर में विभिन्न प्रमुख चौराहों को भगवा ध्वजों व स्वागत द्वारों से सजाया गया तथा जगह-जगह विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों व अनेक समाजजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर फलाहारी व्यंजनों, फल फ्रूट, शीतल पेय पदार्थों आदि के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर नगर परिषद द्वारा साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की गई तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा।

Related Post