Sat. Mar 7th, 2026

इंदौर-मनमाड़ -खरगोन-खंडवा रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद ने रेलवे संघर्ष समिति के साथ रेल मंत्री से भेंट की

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता): नई दिल्ली में खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद एवं भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने निमाड़ रेलवे संघर्ष समिति के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना तथा अलीराजपुर-बड़वानी-खरगोन-खंडवा रेल परियोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर सांसद श्री पटेल ने निमाड़ क्षेत्र के तीव्र विकास हेतु इन रेल परियोजनाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिकतम शासकीय भूमि के उपयोग पर विशेष जोर देने तथा कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात एवं परिवहन की सुविधा बढ़ेगी और स्थानीय उद्योग, व्यापार एवं पर्यटन को भी नई गति प्राप्त होगी।
बैठक के दौरान रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति पर सकारात्मक चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वासन प्रदान किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, ओम सोनी, राधेश्याम पाटीदार, महेश पाटीदार, वासुदेव मुकाती, पुरुषोत्तम तथा राजेश पाटीदार सहित निमाड़ रेलवे संघर्ष समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

इंदौर-मनमाड़ एवं अलीराजपुर-बड़वानी-खरगोन-खंडवा रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने निमाड़ रेलवे संघर्ष समिति के साथ रेल मंत्री से भेंट की

Related Post