Sun. Mar 8th, 2026

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार व विकास कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर विधायक शेखावत ने विधानसभा में उठाए सवाल

बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत विधानसभा में गरजे

कई संवेदनशील मामलों पर किए सवाल

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार व विकास कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर उठाए सवाल

बदनावर :- विधानसभा सत्र में विधायक भंवर सिंह शेखावत ने बदनावर क्षेत्र एवं प्रदेश की समस्याओं को प्रमुखता से उठायाम.प्र. विधानसभा के प्रचलित मानसून सत्र जुलाई-अगस्त 2025 के दौरान बदनावर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री भंवर सिंह शेखावत ने विधानसभा में प्रश्नों व ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के माध्यम से न केवल अपने क्षेत्र बदनावर बल्कि प्रदेशस्तरीय अनेक गंभीर जनहित के मुद्दे उठाए ।

श्री शेखावत द्वारा उठाए गए मुद्दों में भ्रष्टाचार, विकास कार्यों में अनियमितता, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, वन, बिजली, और राजस्व संबंधी विषय प्रमुख रहे । श्री शेखावत ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग बदनावर द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच — करोड़ों रुपये के कार्यों का धरातल पर अभाव, शासकीय महाविद्यालय बिडवाल के भवन निर्माण हेतु कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग, विधानसभा क्षेत्र बदनावर में स्थापित उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग, मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 115 अंतर्गत राजस्व प्रकरणों का अनुभाग स्तर पर शीघ्र निराकरण बाबद, अतिथि शिक्षकों, मनरेगा एवं विद्युत विभाग अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण व सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग, विधानसभा क्षेत्र बदनावर में अवैध खनन व परिवहन से खराब हुई सड़कों की मरम्मत की मांग, शहडोल जिले के ब्योहारी विकासखंड में विद्यालयों की रंगाई-पुताई में भारी भ्रष्टाचार की जांच, मठ-मंदिरों की भूमि की नीलामी व पुजारी परिवारों की आजीविका का संरक्षण — 12 लाख लोगों की संकट से रक्षा, पशुपालन एवं डेयरी तथा महिला बाल विकास में विभाग में स्टाफ की पद पूर्ति व आवश्यकता अनुसार भवन निर्माण के सम्बन्ध में, ग्राम पंचायत छायन के मजरा इमलीपाडा में कन्या आश्रम के निर्माण की मांग, प्रदेश में गरीबों को राशन हेतु पात्रता पर्ची शीघ्र जारी करने की मांग, वन विभाग से विगत 5 वर्षों में रोपे गए पौधों व जीवित पौधों की अद्यतन जानकारी की मांग रखी | विधायक श्री शेखावत ने सभी मुद्दों पर शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जनहित में शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि विकास, पारदर्शिता और जनसेवा उनकी प्राथमिकता है, और वे हर मंच पर क्षेत्र की आवाज़ उठाते रहेंगे। उक्त जानकारी विधायक निज सहायक आर.पी.सिंह द्वारा दी गई !

Related Post