Sun. Mar 8th, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़– तिलगारा पंचायत रोजगार सहायक पर रिश्वत लेने का लोकायुक्त टीम ने प्रकरण दर्ज किया

*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही*

*आवेदक*:- श्री राकेश वसूनियां पिता श्री नरसिह वसूनियां, निवासी ग्राम तिलगारा, तहसील बदनावर, जिला धार,

*आरोपी*:- भंवरलाल मालवीय, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत तिलगारा, तहसील बदनावर जिला धार,

*रिश्वत राशि*:- 10,000/- रूपये लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

बदनावर*:- आवेदक को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण हेतु शासन से राशि-1,35,000/-रू. स्वीकृत हुई थी, उपरोक्त स्वीकृत राशि आवेदक के बैंक खाते में डालने के एवज में आरोपी द्वारा आवेदक से 22,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि 65,000/- रू. आवेदक के बैंक खाते में डालने से पूर्व ही आरोपी द्वारा आवेदक से 9,000/-रू ले लिये थे। तृतीय किस्त की राशि आवेदक के बैंक खाते में डालने के एवज में आरोपी द्वारा आवेदक से शेष रिश्वत राशि की मांग की जा रही है, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा दिनांक 18.07.2025 को प्रभारी पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनाक 29.07.2025 को ट्रैप का आयोजन किया गया । आरोपी को शंका होने से उसने आवेदक से रिश्वत राशि नहीं ली । आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।*ट्रेपदल सदस्य*:- निरीक्षक रेनू अग्रवाल, निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक अनिल परमार, परिहार आरक्षक शैलेन्द्र बघेल, आरक्षक आशीष नायडू शामिल है।

Related Post