
भगवान बिरसा मुंडा ने धर्म परिर्वतन करने वाले हजारों वनवासी परिवारों की घर वापसी का सराहनीय कार्य किया-
बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता):- देश की गुलामी के दौरान विदेश से आये इसाई मिशनरियों ने बिहार में हजारों वनवासी व आदिवासी भाई बहनों का धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें इसाई बना दिया था उस समय भगवान बिरसा मुंडा ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर अलख जगाया तब भगवान बिरसा मुंडा ने कहा कि हमने भगवान श्री रामचन्द्र को भोजन करवाया व वनवासकाल में उनकी सेवा करने वाले निषादराज हमारे समाज के थे निषादराज ने केवटराज से कहकर उन्हें गंगा पार करवाया था।

भगवान बिरसा मुंडा ने हिन्दू सनातन धर्म की रक्षा के संकल्प के साथ उस समय इसाई बन चुके हजारों परिवारो की घर वापसी करवाने का साहसिक कार्य किया था।

शिव पंथ के अनुयायियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चल कर आदिवासी समाज के बीच चलाये जा रहे नशामुक्ति, धर्म जनजागरण व समाज सुधार के सराहनीय कार्य कर रहे है।
उक्त बात बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने पाटी के कातर माता मन्दिर में आयोजित शिव पंथ परिवार की मासिक बैठक के दौरान कही।

आगे उन्होंने कहा कि मुझे बाबा महांकाल की सेवा के अलावा पाटी क्षेत्र में पहाड़ों के बीच जनजाती व वनवासी समाज की सेवा करने का सौभाग्य मिला है।
प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल पाटी के कातर माता मंदिर पहुँचे। इस दौरान शिव पंथ परिवार की मांग पर प्रभारी मंत्री टेटवाल ने कातर माता मंदिर परिसर में सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन बनाने हेतु आश्वासन दिया तथा वनवासी क्षेत्र में पानी, बिजली तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से पक्की सड़क बनाने का संकल्प लिया व पांच गाँव की कीर्तन मंडली को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा करि।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय यादव ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यकर्ताओ से संगठन के कार्यो को मजबूती प्रदान कर शासन की प्रत्येक जनहितैषी योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्ति को दिलवाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यो का बखान किया तथा शिव पंथ के प्रमुख पहाड़सिंह महाराज, शांतिलाल गंगवाल व अनेक अनुयायियों ने शिव पंथ के इतिहास व शिव पंथ द्वारा आदिवासी समाज के बीच चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान, धर्म जनजागरण तथा अन्य समाज सुधार के कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के बाद गौतम टेटवाल ने जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारीयो, मण्डल अध्यक्षो व जिले का समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर प्रदेश तथा केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आमजनो तक पहुचाने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कातर माता मंदिर परिसर में पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम का संचालन बर्मा सोलंकी द्वारा किया गया व आभार सन्तोष पाटीदार द्वारा माना गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, अंतर सिंह पटेल, महामन्त्री अनूप मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, भगवती प्रसाद शिंदे, पाटी मण्डल अध्यक्ष संजय वर्मा के अलावा जिले के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, सभी मण्डल अध्यक्ष, पटेल पुंजारा तथा सैकड़ो की संख्या में शिव पंथ परिवार के अनुयायी मौजूद रहे।
