Sun. Mar 8th, 2026

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों रुपये की चोरी गई बाइक, बैटरियाँ व जनरेटर जप्त

*वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश* *लाखों रुपये की चोरी गई मोटरसाइकिलें, बैटरियाँ और जनरेटर बरामद

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)- पुलिस चौकी चाचारिया, थाना सेंधवा ग्रामीण क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर व एसडीओपी सेंधवा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चाचरिया सहायक उप निरीक्षक संजय शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम चाचारिया निवासी विमल पिता संतोष चौहान उम्र 25 वर्ष एवं ग्राम रोझानी थाना जुलवानिया निवासी अभिषेक पिता शोभाराम सोलंकी उम्र 20 वर्ष को संदेह के आधार पर पकड़ा गया।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 398/25, धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेंधवा ग्रामीण में चोरी गई मोटरसाइकिल ड्रीम युगा क्रमांक MP46 MK 8681, दो नग बैटरियाँ एवं एक नग जनरेटर बरामद किया। इसके अतिरिक्त, थाना राजपुर के अपराध क्रमांक 463/25, धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटरसाइकिल MP46 MB 8288 भी आरोपियों से बरामद की गई। जब्त की गई सम्पत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,20,000/- आँकी गयी है।पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण पूजा मोरे, चौकी प्रभारी एएसआई संजय शर्मा, एएसआई राकेश मंडलोई, प्रधान आरक्षक बबलू तलवारे, आरक्षक विनोद पाटीदार, आरक्षक विकास मोर, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक लालसिंह एवं आरक्षक लोकेश गिलदार डावर की इस कार्यवाही में विशेष भूमिका रही।

Related Post