
एवरग्रीन संस्था की महिला मंडल ने हरियाली दिवस मनाया
बदनावर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एवरग्रीन संस्था द्वारा हरियाली अमावस्या को हरियाली दिवस के रूप में मनाते हुए पौधा रोपण किया गया। पर्यावरण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिक देने के साथ साथ एवरग्रीन संस्था की महिलाएं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम कर रही। है। गुरुवार को संस्था अध्यक्ष सीमा शर्मा के घर अगन में गमलो में पौधे रोपण किया गए। परिपक्व होने पर संस्था द्वारा सार्वजनिक स्थल पर वृक्षारोपण किया जाएगा। सर्व प्रथम उपस्थित सदस्यों द्वारा हरियाली उत्सव को पौधे को झूले में बिठाकर झूला देकर जन्म उत्सव के रूप में मनाते हुए हरियाली तथा पर्यावरण से संबंधित गीत भी गुनगुनाए गए।संस्था सदस्य अंतिम सोनी ने बताया कि आगामी समय में सप्ताह में एक बार प्रति सदस्य के घर गमले में पौधे का रोपण किया जाएगा फिर सभी को एकत्रित कर किसी धार्मिक स्थल या सार्वजनिक जगह पर सुरक्षा को दृष्टगत रखते हुए वृक्षारोपण करेंगे।

पौधा रोपण करते समय संस्था के अध्यक्ष सीमा शर्मा,जय श्रीभट्ट,
अंतिम सोनी,कलावती वर्मा,दीपा शर्मा,अनुराधा जोशी,गायत्री,सोनी,लक्ष्मी शर्मा,शारदा पाटीदार,अनीता सोनी,मीति माथुर,मुनि सेन,आशा सेन,सारिका पटेल सहित सदस्य मौजूद रहे।हरियाली उत्सव मनाने का यह संस्था का पांचवा वर्ष है।


