
कांग्रेस के धार जिलाध्यक्ष के नाम की स्क्रुटनी हो चुकी है !जल्द ही धार जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की हो सकती है! धार जिलाध्यक्ष हेतु प्रमुख दावेदारों में मनोजसिंह गौतम, स्वतंत्रजोशी, राजेश पटेल एवं अन्य दावेदार शामिल है।

प्रदेश मे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार अब खत्म होने वाला है।


सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली में सभी जिलों के अध्यक्षों के लिए भेजे गए नामों की स्क्रूटनी हो चुकी है। अब 30 जुलाई या अगस्त के पहले सप्ताह में सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की सूची एक साथ जारी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, इसमें लगभग 25 फीसदी जिलाध्यक्षों के नाम दोहराए जा सकते हैं। बता दें कि मप्र में कांग्रेस संगठन के 70 जिले हैं। इनमें 55 शहरी और 15 ग्रामीण जिले शामिल हैं। इनमें से 5 जिले अभी खाली हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि नई सूची में 40 से 50 वर्ष के अध्यक्ष अधिक होंगे। इनमें ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी गई है, जो जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दे उठाते रहे हैं। इनके लिए रायशुमारी के साथ इनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी आधार बनाया गया है!


