Mon. Mar 9th, 2026

निशुल्क कानूनी संरक्षण, स्वास्थ्य सुविधा, रेल एवं बस यात्रा हेतु कैबिनेट मंत्री को पत्र सौंपा

निशुल्क कानूनी संरक्षण, स्वास्थ्य सुविधा, रेल एवं बस यात्रा

थांदला। केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर को पत्रकारों को निशुल्क कानूनी संरक्षण, स्वास्थ्य सुविधा, रेल एवं बस यात्रा व शासकीय भूमि पर आवासीय भूखंड उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर थांदला नगर परिषद पार्षद राजू धानक ने पत्र सोपा।

जिसमें बताया कि पत्रकार शासन, प्रशासन एवं समाज का आईना कलम का प्रहरी देश का चौथा स्तंभ है। जो कि सरकार एवं जनता के बीच की कढ़ी है। आज के दौर में झूठी शिकायत बिना जांच किये एफ.आई. आर., असामाजिक तत्वों के द्वारा घौंस-धमकी देना व डराना-धमकाना आम बात हो गई है इसे देखते हुए पत्रकारों का कानुनी संरक्षण आवश्यक है। आये दिन पत्रकारों के साथ दुर्घटना होती रहती है एवं लम्बी बिमारियों के इलाज हेतु विशेष सुविधा शासन, प्रशासन द्वारा बजट में सम्मिलित की जाकर स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन है।

यह कि पत्रकारों को आवागमन हेतु शासकीय एवं प्रायवेट बसों एवं ट्रेन में निःशुल्क टिकिट सुविधा / पास भी प्रदान किये जाये एवं शासकीय भूमि पर पत्रकार कॉलोनीयीं का निर्माण कर आवासीय भूखण्ड दिलवाने हेतु उचित कार्यवाही करने हेतु निवेदन है ।माननीय महोदयां पत्रकारों को उपयुक्त सुविधाओं का लाभ दिलवाने की कृपा करेंगी ।

Related Post