Mon. Mar 9th, 2026

बम बम शिव लहरी–मातृशक्ति ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा

बम बम शिव लहरी

थांदला नगर में मातृ शक्ति ने भव्य कावड़ यात्रा निकाली,

सैकड़ों मातृ शक्ति ने थामी कावड़

बाबा के जयकारे के साथ निकली


थांदला! सावन के पावन महीने में नगर में तिसरी कावड़ यात्रा मातृ शक्ति ने प्राचीन अष्ट हनुमान मंदिर से प्रारंभ कांवड़ यात्रा चौराहों चौराहों पर अनेक सामाजिक संगठन समाजसेवी जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया !


कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत भारतीय गौरक्षा वाहिनी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन के पदाधिकारियों, संस्था कि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा परमार, गोरक्षा प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक जिला गो संरक्षक राधेश्याम रावल मंडी विधायक प्रतिनिधि पत्रकार कादर शेक पत्रकार पवन नाहर संतोष मंडार पालक शिक्षक संघ की पूर्व अध्यक्ष राजमती धानक समाज के वरिष्ठ भगवानलाल शर्मा अम्रतलाल चोहान शान्ति बेन चोहान महेश डाबी किशोर मेहते आदि कार्यकताओं ने मातृशक्ति कावड़ यात्रा भव्य पुष्प वर्षा कर मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया ,


इस अवसर पर संस्था कि राष्ट्रीय संचालक मालवा प्रांत महाधिवक्ता महिला ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक ने, सनातन धर्म को शिखर पर सनातन धर्म को आगे बढ़ाने पर मातृशक्ति को वंदन अभिनंदन कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए, कावड़ यात्रा में अगले साल अधिक से अधिक मातृशक्ति को जोड़ने का आह्वान किया!


भव्य कावड़ यात्रा नगर के अनेक स्थानों से होकर ग्राम नगर से 5 किलोमीटर पेदल कावड़ यात्रा ग्राम पंचायतप देवगढ़ छोटी पावागढ़ के नाम से मशहूर शंभू माता पहुंची वहां श्री स्वयंभु भुनात गुपेशवर महादेव शिवलिंग पर महा जल अभिषेक कर पूजन कीर्तन दर्शन कर महाआरती महाप्रसाद का धर्म लाभ लेते हुए श्रद्धा भक्ति के साथ महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए भोले बाबा के जयकारों सैकड़ों मातृ शक्तियों ने विश्व में शांति परिवार में सब स्वास्थ सब सुखी रहेगी कामनाएं प्रार्थना कि गई!

Related Post