Mon. Mar 9th, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़-लाखो की साइबर ठगी का पर्दाफाश, जोधपुर (राजस्थान) से दो ठग गिरफ्तार

22.61 लाख रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश — जोधपुर (राजस्थान) से दो ठग गिरफ्तार

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता) – फरियादी द्वारा थाना सेंधवा शहर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से फुटलॉकर कंपनी में निवेश के नाम पर ₹22,66,746/- रुपये की ठगी की गई।


मामले में थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 272/25, धारा 318(4) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम गठित की गई।


तकनीकी साक्ष्य संकलन कर आरोपियों का पता लगाते हुए टीम को राजस्थान के जोधपुर भेजा गया, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने धोखाधड़ी स्वीकार की। आरोपी अनिल बिश्नोई के कब्जे से ₹40,000/- नकद, 12 एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड तथा 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी भोपाल सिंह राठौर से ₹20,000/- नकद, 6 एटीएम कार्ड, 2 सिम कार्ड एवं 2 मोबाइल फोन जप्त किए गए। इस प्रकार दोनों आरोपियों से कुल ₹60,000/- नकद, 18 एटीएम कार्ड, 09 सिम कार्ड तथा 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन उपनिरीक्षक स्वदेश कुमरावत, उपनिरीक्षक रितेश खत्री ए एस आई संजय पाटीदार प्रआर. योगेश पाटिल आरक्षक गण: नीरज डांगरे, विशाल पाटील, गणेश चौहान, अर्जुन नरगावे, माडिया डावर साइबर सेल एवं थाना सेंधवा शहर की समस्त टीम की सराहनीय भूमिका रहीं।

*

Related Post