Mon. Mar 9th, 2026

श्रृद्धा कावड यात्रा दवारा कावड यात्रा ओंकारेश्वर हेतु निकली

500 से अधिक कांवड़ियों की श्रृद्धा कावड यात्रा ओंकारेश्वर तक

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):-श्रीराम धर्मजागरण समिति के तत्वाधान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष तथा यात्रा संयोजक अजय यादव के नेतृत्व में लगभग 500 से अधिक कावड़ियों की मौजूदगी में श्रद्धा कावड़ यात्रा ग्राम जुलवानिया से दोपहर 12:30 बजे ओम्कारेश्वर की और रवाना हुई।यात्रा से पूर्व सुबह 10 बजे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मोक्ष मुक्तिधाम में 151 पौधों का रोपण किया गया। उसके बाद स्थानीय दशहरा मैदान से सैकड़ो कावड़ियों के जत्थे के साथ शोभायात्रा निकाली गई सबसे पहले अजय यादव ने बसस्टैंड रोड पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया तथा यात्रा दुर्गा मंदिर, बसस्टैंड, गायत्री मन्दिर से होते हुए श्री मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर पहुँची जहां अजय यादव ने सपत्नीक जोड़े से पण्डित द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर जलाभिषेक कर अपने कंधे पर कावड़ उठाई व कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया

पश्चात कावड़ यात्रा अपने अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई।कावड़ यात्रा का नगर भर में सभी समाजजनों तथा अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा तथा स्वल्पहार से स्वागत किया गया।यात्रा के संयोजक अजय यादव ने बताया कि हमारे क्षेत्र में जो धर्मान्तरण हो रहा है, जो हम हमारी संस्कृति व सभ्यता को भूलते जा रहे है उनको बचाने तथा धर्मान्तरण को रोकने के उद्देश्य से यह कावड़ यात्रा निकाली जाती है। तथा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बगिया माँ के नाम अभियान चलाकर सभी से पर्यावरण संरक्षण का आवाहन किया है इसी के तहत हम यात्रा के दौरान जगह-जगह पौधों का रोपण भी करेंगे।इस अवसर पर समाजसेवी दीपक शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र को विकास की और गति बढाने, हमारे जीवन की सभी समस्याए व कठनाइया दूर हो, तथा सनातन धर्म का ध्वजा लहारती रहे इसी कामना के साथ सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना रखने वाले सैकड़ो श्रद्धालु यह कावड़ यात्रा निकाल रहे है। यात्रा के प्रभारी जीतू यादव ने कावड़ यात्रा की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया तथा सहप्रभारी गोलू यादव ने बताया कि कावड़ यात्रा हेतु 503 कावड़ियो का रजिस्ट्रेशन हो चुका है व आगे ग्रामीण क्षेत्र से और भी युवा कावड़ यात्रा में जुड़ते जाएंगे।इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष पटेल, अंतर सिंह पटेल, विकास आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सुमित यादव, विजय अग्रवाल, लक्ष्मी शर्मा, छोटू चौधरी, राजेन्द्र भावसार, वीरेंद्र सिंह दरबार, अंजना पटेल, सरदार खन्ना, सुनील भावसार, मनोहर अवास्या, सुखलाल आमले के अलावा सभी मण्डल अध्यक्ष जनप्रतिनिधिगण तथा सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता व गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related Post