*”नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान*

बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता)- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 15 से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 जुलाई 2025 को थाना यातायात बड़वानी द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।प्रभारी

निरीक्षक श्री विनोद बघेल के नेतृत्व में कसरावद पुल, नवलपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में वाहन चालकों की ब्रिथ एनालाइजर (Breath Analyzer) से जांच की गई।चेकिंग के दौरान आमजन को नशे में वाहन चलाने के खतरों और इससे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस टीम द्वारा यह भी बताया गया कि नशा न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज पर गहरा दुष्प्रभाव डालता है।*इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि—* नशे की स्थिति में वाहन न चलाएँ। यातायात नियमों का पालन करें। नशा छोड़ें और स्वस्थ जीवन अपनाएं।


