बोदवाड़ा धाम हनुमान मंदिर संचालन समिति सादलपुर का गठन किया गया

सादलपुर,हरसोरा, माचकदा, लुहारी,गोविन्दपुरा ,खिलेड़ी,अन्तराय,जुहावदा, संगेसरा, रामनगर, बिजूर, एकलदूना धार के मध्य बागरड़ी नदी के पश्चिमी तट पर प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर स्थित है। यहां पर दूर दूर से श्रृद्धालुओं का आगमन होता है इस सिद्ध स्थल पर गोशाला में सैकड़ों गोधन है।श्रावण मास शुभारंभ होने के साथ ही अखण्ड राम धुन संकीर्तन चल रहा है। मंदिर की व्यवस्थाओं को ओर सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बैठक का आयोजन हिन्दु उत्सव समिति सादलपुर मण्डल के प्रभारी रामभरोसे वर्मा, गोशाला अध्यक्ष घनश्याम चौहान,रामसिंह कुशवाह, उदयसिंह चौहान, कैलाश नाथ, रामलाल नाथ पटेल,उप सरपंच प्रतिनिधि लखनसिंह चौहान, डॉ रामनारायण वर्मा, सहित बड़ी संख्या में सभी ग्रामों से पधारे सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में समिति के अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से जीवन कुशवाह सादलपुर, उपाध्यक्ष सालगराम पटेल हरसोरा, महामंत्री प्रेमचन्द चौहान नेताजी हरसोरा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम बड़गूजर, सचिव भोमसिंह कुशवाह पटवारी,उप सचिव भमरनाथ राठौर, प्रचार सचिव रामचरण पाटीदार एकलदूना धार, सदस्य इश्वर पटेल खिलेड़ी, आशाराम जाट माचकदा, तूफान सिंह गोविन्दपुरा, इन्दरसिंह मोर्य हरसोरा, सत्यनारायण कामदार बिजूर,भरतबाबू रिछोदिया संगेसरा, सुरेन्द्र जाट जनपद सदस्य माचकदा,का चयन कर मनोनीत किया गया।

साथ ही समिति का रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी उदयसिंह चौहान का जन्मदिन मनाया गया।नवीन पदाधिकारियों का सम्मान माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने खेड़ापति हनुमान जी के सानिध्य में राम धुन में भागीदारी की। संचालन रामभरोसे वर्मा ने किया आभार पुजारी हरिओम व्यास ने माना।


