कान फोड़ू साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस की सख़्त कार्रवाई

बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता)- शहर क्षेत्र में लगातार मिल रही “कान फोड़ू साइलेंसर” (Modified Silencer) वाली बुलेट मोटरसाइकिलों की शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में, आमजन के स्वास्थ्य, शांति एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए आज थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई।कार्रवाई के तहत एक बुलेट चालक को रोका गया, जिसकी मोटरसाइकिल में तेज़ आवाज़ उत्पन्न करने वाला मोदीफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। मौके पर ही उक्त अवैध साइलेंसर को निकलवाया गया तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए सख़्त समझाइश दी गई कि भविष्य में ऐसी गलती न दोहराएं।सेंधवा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अनावश्यक ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर का प्रयोग न करें। ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
