*एसपी डावर ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान*

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता )-पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय, बड़वानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बड़वानी के पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कड़ी मेहनत और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू (धार), नगर मंत्री राहुल बंडोले, नगर अध्यक्ष गौरव व्यास, तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यश करोले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मेहनती विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना रहा।

