Mon. Mar 9th, 2026

चिंतामन गणेशजी को लगाया छप्पन भोग- दर्शनार्थियों का लगा तांता

देवशयनी एकादशी पर भगवान गणेशजी को छप्पन भोग


बदनावर। श्री चिंतामण गणेश मंदिर में रविवार को देवशयनी एकादशी को भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। सुबह प.श्याम सिद्ध द्वारा भगवान का चोला चढ़ाकर अभिषेक किया गया साथ ही रिद्धि सिद्धि माताजी को नवीन पोशाख भी धारण करवाई। देवशयनी एकादशी के दिन से लेकर देव उठनी एकादशी तक श्रृष्टि के पालनकर्ता भगवान चार माह के लिए पाताल लोक में शयन के लिए प्रस्थान करते है। इस चार माह को चातुर्मास के रूप में मनाते है। बड़ी एकादशी होने से मंदिर में महिलाओं,पुरुषों सहित बच्चों का आने जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा। संध्या आरती के समय 7:15 पर छप्पन भोग प्रसादी का महाभोग लगाने के बात महाआरती करने के पश्चात प्रसादी वितरण की गई। इस धर्ममय आयोजन में प.श्याम सिद्ध,प्रेमचंद परमार,अंबालाल सेठ, प्रवीण(लड्डू) सेठ,किशोर परमार,विजय हरोड़, न.प. कर्मचारी प्रसादी, दशरथ पाटीदार,दुर्गेश मुकाती,दिलीप पाटीदार, निलेश पाटीदार,अनिल माली, नवीन भिड़ौडिया,दीपक परमार सहित कई श्रद्धालु शामिल थे। गणेश उत्सव 27 अगस्त से 6 सितंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी समिति के सदस्य निलेश पाटीदार ने दी।

Related Post