घर से नकदी चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा

₹21,500 नकद व एटीएम कार्ड किया गया जप्त*
*बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)*- पुलिस ने थाना क्षेत्र के नवलपुरा इलाके में घर से नकदी चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर नकद ₹21,500 एवं एक एटीएम कार्ड जप्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन एवं एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में की गई। फरियादी विक्रम पिता किशोर सोलंकी निवासी नवलपुरा, बड़वानी ने थाना बड़वानी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23 जून को वह अपने माता-पिता के साथ ग्राम धामंदा (जिला धार) रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर उसका भाई फलफ्रूट की दुकान पर चला गया था। अगले दिन जब वह वापस लौटा तो घर की अलमारी टूटी हुई मिली और उसमें रखे ₹25,500 नकद एवं एक एटीएम कार्ड गायब थे।इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 499/2025, धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई, जिसमें निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच की।जांच के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवलपुरा निवासी शुभम पिता जितेन्द्र पंवार (उम्र 23 वर्ष) बस स्टैंड बड़वानी क्षेत्र में संदिग्ध रूप से बड़ी राशि लेकर घूम रहा है, जबकि उसका कोई स्थायी व्यवसाय नहीं है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से नकद ₹21,500 व एक एटीएम कार्ड जप्त कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, उनि. राजीव सिंह ओसाल, उनि. रविन कन्नौज, सउनि. कालू सिंह चौहान, प्रआर. संदेश (407) एवं प्रआर. रजनीश (410) की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई।पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने बताया कि जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बड़वानी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है और टीम वर्क के माध्यम से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। आगामी समय में भी इसी तरह की त्वरित व निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।

