Sun. Mar 8th, 2026

विद्या संस्कार की वह सर्वश्रेष्ठ अनुपम भेट है जो हमें शिक्षा के लिए प्रेरित करती है- पटेल

श्री अंबिका आदर्श महाविद्यालय का दीक्षारंभ समारोह संपन्न


बदनावर! श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास न्यास बदनावर द्वारा संचालित श्री अंबिका आदर्श महाविद्यालय बदनावर में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रेरित दीक्षारंभ यानी प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री दिनेश पटेल अध्यक्ष श्री अंबिका आदर्श महाविद्यालय ने बताया की दिक्षारंभ भारतीय पुरातन काल से चली आ रही विद्या संस्कार की वह सर्वश्रेष्ठ अनुपम भेट है जो हमें शिक्षा के लिए प्रेरित करती है अनुशासन में रहकर हम विद्यार्थी जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं ।

नवीन प्रवेश विधार्थीयो के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मोहनलाल जी डैडी अध्यक्ष श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास, श्री जगदीश जी पटेल पूर्व न्यास अध्यक्ष, श्री कृष्णकांत पाटीदार अध्यक्ष शिक्षा समिति , श्री गणपत लाल पाटीदार अध्यक्ष श्री सरदार पटेल विद्यापीठ सीबीएसई, श्री राजेश होती सचिव श्री सरदार पटेल विद्यापीठ, श्री कन्हैयालाल पाटीदार सचिव विद्यालय , श्री राजेंद्रजी पाटील उपाध्यक्ष महाविद्यालय ,श्री गोपाल पाटीदार सचिव महाविद्यालय , श्री दशरथ पाटीदार ऑडिटर आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के आरंभ मे माता सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया । स्वागत भाषण श्री रविन्द्र कुमार शर्मा महाविद्यालय प्राचार्य ने दिया । कार्य्रक्रम का संचालन श्री धीरज सोनी सहायक प्राध्यापक ने किया । अंत मे आभार श्री दशरथ जी पाटीदार न्यासी ने व्यक्त्त किये l उक्त जानकारी गणेश भावसार ने दी l

Related Post