Mon. Mar 9th, 2026

पुलिस को मिली बड़ी सफलता – सुनसान मकान में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा

*पुलिस ने बड़ी सफलता की हासिल– सुनसान मकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 9,69,800/-रुपए बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार*

*बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)* राजपुर थाना पुलिस ने हाटबैड़ी निवासी राजा कानपुरे के बंद मकान में हुई सनसनीखेज चोरी की गुत्थी को महज कुछ ही दिनों में सुलझाते हुए एक बालिग आरोपी सहित दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गए 8.19 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व 1.5 लाख नगद समेत कुल 9.69 लाख की मश्रुका बरामद किया है।दिनांक 16 जून को राजपुर के हाटबैड़ी क्षेत्र में निवासी राजा कानपुरे के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन में व एस.डी.ओ.पी. आयुष अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. विक्रमसिंह बामनिया द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। पुख्ता सूचना व साइबर सेल की तकनीकी मदद से एक बाल अपचारी को बड़वानी रोड पर घूमते पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में चोरी स्वीकारते हुए दो अन्य साथियों के नाम बताए। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने अन्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी मश्रुका बरामद कर लिया। बालिग आरोपी अनिल को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया। दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्यायालय बड़वानी द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह झाबुआ भेजा गया।इस सफल कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक श्र जगदीश डावर द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की गई हैगिरफ्तार आरोपीअनील पिता शंकर भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी हाटबैड़ी, राजपुर,बाल अपचारी – 02 लड़केबरामद कुल 9,69,800/-*बाल अपचारी-1 से – 4,71,300/-*नगद 46,000/-सोने की चूड़ी (26 ग्राम) 2,65,000/-झुमकी, टॉप्स, पायल, चैन व चांदी के सिक्के बाल अपचारी-2 से– 2,38,600/-*•सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, टॉप्स•चांदी की चैन, अंगूठी, सिक्का•नगद ₹55,000/-आरोपी अनिल से– 2,10,900/-*•सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, लटकन, टॉप्स•चांदी की पायल, चैन, सिक्के•नगद ₹49,000/-उल्लेखनीय योगदान देने वाली टीम थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक विक्रमसिंह बामनिया उपनिरीक्षक– छगनसिंह चौहान, गजेन्द्रसिंह ठाकुर आरक्षक – राजकुमार अंचल, अरविंद पाटीदार, गुणीराम पवार, संजय डावर, दिनेश अहरवाल, सुनिल वास्कले सायबर टीम उनि. रितेश खत्री, प्रआर. योगेश पाटील, आरक्षक – मडीया डावर, अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही।*

Related Post