
योग भगाये रोग- कृष्णकांत पाटीदार*
एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
बदनावर! योग भारत की सर्वश्रेष्ठ जीने की कला है जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ रखने हेतु योग जैसी विधा दी है सन 2021 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आरंभ भारत के इस विघा का वैश्वीकरण भारत की सबसे बडी सफलता है । योग भगाये रोग यह बात अब पुरी दुनिया मानने लगी है
उक्त विचार कृष्णकांत पाटीदार अध्यक्ष श्री अंबिका आदर्श विद्यालय समिति ने श्री पाटीदार पारमार्थिक एवं शैक्षणिक न्यास बदनावर द्वारा संचालित तीनो शैक्षणिक ईकाईयो के.जी.से कालेज श्री अंबिका आदर्श अकादमी बदनावर सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त श्री सरदार पटेल विद्यापीठ, श्री अंबिका आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं श्री अंबिका आदर्श महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ व स्टाफ का *एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम* पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सामूहिक योग कार्यक्रम मे व्यक्त किये ।
अकादमी परिसर मे खेल व योग शिक्षक दिलीप परमार के संयोजन में सम्पन्न हुए इस योग दिवस कार्यक्रम मे दिलीप परमार ने संपूर्ण योग व्यायाम,आसन प्राणायाम खुद करके दिखाकर छोटी उम्र के विद्यार्थीयो से बडी उम्र तक न्यासियो तक योग के प्रकार व फायदे बताये । सबसे कठिन आसन मयूरासन भी श्री दिलीप परमार ने बताकर सब का ध्यान आकर्षित किया । लगभग डेढ घंटे चले इस योग कार्यक्रम मे विद्यालय समिति अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार, न्यासी राजेश होती, अकादमी सलाहाकार डा.मोहितसिह चैहान, अकादमी सी.ई.ओ. गुरूप्रीतसिह सलूजा, महाविद्यालय प्राचार्य रविन्द्रकुमार शर्मा, विद्यालय प्राचार्य कमलेश बैरागी उपप्राचार्य लाखनसिह चावडा एवं तीनो ईकाईयो का समस्त स्टाफ मौजूद था । योग प्रार्थना से आरंभ हुए एवं विश्व शांति की प्रार्थना से समाप्त हुए इस योग कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रशांत सिंह पंवार ने किया । एवं आभार शिक्षक महेश जामुन ने व्यक्त किया ! जानकारी अकादमी जनसंपर्क अधिकारी गणेश भावसार ने दी ।
