*बदनावर क्षेत्र में दो विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों की कार्य के दौरान मृत्यु –

जयस ने उठाई मुआवजा व कार्यवाही की मांग
बदनावर – जयस के नेतृत्व में आज तहसील कार्यालय पर एकत्रित होकर दो आउटसोर्स विद्युत कर्मचारियों की करंट लगने से हुई मौत के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन तहसीलदार सुरेश नागर, थाना प्रभारी अमित कुशवाह एवं विद्युत विभाग के अधिकारी देव कुमार शर्मा की उपस्थिति में दिया गया। जयस ने मांग की मृतक मुकेश भूरिया एवं पंकज मुनिया के परिवारों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता, एक-एक परिजन को स्थायी रोजगार, सभी आउटसोर्स कर्मियों को सुरक्षा उपकरण व बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए! जयस का कहना है कि यह दुर्घटनाएं विद्युत विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम हैं।
ज्ञापन में दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की गई। जयस संगठन ने चेताया है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो उग्र जन आंदोलन किया जाएगा। इस ज्ञापन में जयस अध्यक्ष विक्रम भाभर, भेरूलाल वसुनिया संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गिरवाल, उपाध्यक्ष उंकार भाभर, सलाहकार संतोष मुनिया, अशोक डावर जिला पंचायत सदस्य, प्रकाश निनामा, परितोष राठौर, सोनू जाट, राधेश्याम मंडलोई, कन्हैयालाल वसुनिया,भेरू वानिया, निलेश डिंडोर, नंदराम वसुनिया, सुरेश डावर, जितेंद्र मुनिया, सुनील खदेड़ा, विष्णु मुनिया, कन्हैयालाल मुनिया, नंदराम भाभर, राम पग़्गी सरपंच, राजकुमार चौहान, मनीष डावर , कमलेश परमार, राकेश दिया,लक्ष्मण डामर, अनिल, नंदराम,हीरालाल गामड़, गोपाल,अर्जुन,आकाश, संतोष पग्गी,जितेंद्र डावर,लोकेश गामड़, संजय भूरिया, मनोहर मकवाना, राधेश्याम मुनिया विक्रम मुनिया ,नंदराम मुनिया ,हरिश्चंद्र मुनिया ,भंवर मुनिया ,कन्हैयालाल गिरवाल ,जयंतीलाल मेडा रविंद्र मसानिया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
