छात्रों ने राष्ट्रपति से मिलने की मांगी अनुमति

बड़वानी में नर्सिंग छात्रों की परीक्षा से वंचित होने की समस्या बड़वानी के छात्रों ने राष्ट्रपति से मिलने की मांगी अनुमति, कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया
नरेंद्र गुप्ता बड़वानी
बड़वानी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज के जी.एन.एम. तृतीय वर्ष के छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति मांगी है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण उनके परीक्षा फॉर्म आगे नहीं भेजे गए। इस कारण उन्हें प्रवेश पत्र नहीं मिल सके और वे परीक्षा से वंचित रह गए। छात्रों ने बताया कि वे नियमित रूप से कॉलेज आते थे। उन्होंने इस मुद्दे को कॉलेज प्रशासन, कलेक्टर और मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों के समक्ष उठाया। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला है। अनुविभागीय अधिकारी ने उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का आश्वासन दिया था। 19 जून 2025 को राष्ट्रपति के बड़वानी दौरे के दौरान छात्र अपनी समस्या उनके सामने रखना चाहते हैं।

एडवोकेट और सामाजिक कार्यकर्ता सुमेर सिंह बड़ोले ने कॉलेज के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में अन्य छात्रों के साथ ऐसी घटनाएं न हों, इसलिए दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

