
मातृभाषा के साथ बहुभाषा का ज्ञान होना -संगठन मंत्री योगेश शर्मा

बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता)- स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बावन गजा मार्ग बड़वानी में धार खरगोन विभाग के संयुक्त नवीन आचार्य विकास वर्ग में योगेश जी शर्मा विद्या भारती मालवा प्रांत के संगठन मंत्री एवं खरगोन विभाग के विभाग समन्वयक महादेव यादव ,वर्ग संयोजक लोकेश कुमार गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया।l विद्या भारती मालवा के संगठन मंत्री योगेश शर्मा द्वारा अनौपचारिक विषय लेते हुए सामूहिक रूप से चर्चा की, मातृभाषा का सम्मान करना एवं बहु भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है पहले हमें स्वयं को और फिर सभी को सिखाना चाहिए , मातृभाषा लेखन, शुद्ध वर्तनी सुधार ,भारतीय जीवन दर्शन व परंपराएं अन्य विषय पर सहज रूप से संवाद कर शिक्षार्थियों को प्रेरित किया l स्वागत श्रीमती शिवानी बिरला एवं पूजा राठौर द्वारा किया गया संचालक देवेंद्र जी सोनवणे द्वारा किया गया ।


