Mon. Mar 9th, 2026

जन समस्याओं को लेकर पार्षद प्रतिनिधि ने सीएमओ को सोपा ज्ञापन

धार ! नगर के वार्ड क्रमांक 14 की जन समस्याओं को लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विकास डावर नगर पालिका परिषद धार को ज्ञापन सोपा! ज्ञापन में मांग की गई है कि वार्ड में पेयजल वितरण की अवस्थाओं को लेकर पार्षद प्रतिनिधि लियाकत पटेल ने कहा कि नल में गंदा पानी आ रहा है समय पर नहीं चलते हैं और अनेक बार तो पांच-पांच दिन में नल दिए जाते हैं और 20 से 25 मिनट में नल बंद कर दिए जाते हैं जिससे लोगों का पानी नहीं भर पाता है जिससे नागरिकों में आक्रोश हैं !

श्रीमान से निवेदन है कि समय पर जल शुद्ध नलों में दिया जाए एवं नाल चलने का समय निश्चित किया जाए ! साथ ही पार्षद प्रतिनिधि लियाकत पटेल ने मांग की है कि विगत वर्ष वार्ड में वर्षों से नागरिकों को पट्टे की मांग की थी अब तक नागरिकों के पट्टे नहीं बने हैं! जिस कारण उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल रहा है! पात्र लोगों के पट्टे शीघ्र बनाई जाए अन्यथा आंदोलन , धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी नगर पालिका परिषद धार की रहेगी!

Related Post