Sat. Mar 7th, 2026

अवैध रूप से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, हजारो रुपये नगद बरामद

अवैध रूप से जुआ खेलते 05 आरोपी गिरफ्तार, 14,650 रुपये नगद जप्त

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)- पुलिस द्वारा ईदगाह फलिया, बड़वानी में अवैध जुआ खेलते हुए 5 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के पास से ₹14,650 नगद व ताश के पत्ते जप्त किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के दिशा निर्देश में पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़वानी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ईदगाह फलिया में जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपीअबरार पिता शहजाद शेख (उम्र 28), निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बड़वानी,अभिषेक पिता कुंवरसिंह मेहता (उम्र 25), निवासी नानी, बड़वानी,शेरु पिता रंगला तड़वी (उम्र 40), निवासी ईदगाह फलिया, बड़वानी,भीका पिता रतन तड़वी (उम्र 25), निवासी ईदगाह फलिया, बड़वानी पंकज पिता दिनेश वास्कले (उम्र 18), निवासी चूनाभट्टी, बड़वानीइस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली बड़वानी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, प्रआर 128 भारतसिंह, आर. 54 राधेश्याम, आर. 192 सुरेन्द्र चौहान, तथा आर. 546 रमेश अलावा की सराहनीय भूमिका रही।*

Related Post