Sat. Mar 7th, 2026

जामन्या पुल पर कंटेनर को 46 गौ- वंस के साथ जप्त किया

गौ- तस्करो पर बड़ी कार्यवाही

▪️ ए बी रोड जामन्या पुल पर कंटेनर को 46 गौ- वंस के साथ जप्त किया

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)- पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा मासिक समीक्षा मीटिंग में अवैध गतिविधियों अवैध शराब, जुआ, सटटा, आर्म्स, मादक पदार्थ, गौवंश के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अपराधो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अजय वाघमारे अनुविभागीय अधिकारी सेंधवा के मार्गदर्शन में ग्रामीण थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी द्वारा मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया। दिनांक 16.04.2025 को थाना सेंधवा ग्रामीण पर विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि इंदौर तरफ से एक कंटेनर ट्राला क्रमांक HR- 69- B-7557 में अवैध रूप से वध हेतु गोवंश होकर महाराष्ट्र जाने वाले हैं मुखबिर सूचना पर विश्वास कर हमराह बल की मदद से जामन्या पुल AB रोड पर चेकिंग लगाई जाकर उनके द्वारा बताएं अनुसार कंटेनर ट्राला क्रमांक HR- 69- B-7557 आने पर फोर्स की मदद से घेराबंदी कर रोका गया कंटेनर चालक द्वारा भागने का प्रयास किया जिसे फोर्स की मदद से पकड़ा जिससे अपना नाम पता पूछते अपना नाम मो.आजाद पिता मोहम्मद इदरीश जाति मुसलमान उम्र 55 वर्ष निवासी नकासा चौराहा कोसीकला जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का होना बताया उक्त कंटेनर को खोलकर देखा तो जिसके अंदर ठुस ठुस के 46 गोवंश भरे होना पाया गया आरोपी का कृत्य धारा 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम,6 क,6 ख,(1),10,11मध्य प्रदेश पशु का पाया जाने आरोपी के कब्जे से 46 गौ वंश मय कंटेनर के जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय सेंधवा में पेश किया जाएगा
निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, Asi विनोद मीणा,प्रआर 220 तरुण, राठौर,प्रआर 103 मकसुद खान,प्र आर 65 विनोद मीणा, प्रआर 388 अभिषेक यादव,आर 683 दिलीप कनौज, आरक्षक 177 सुनील वास्कले,आरक्षक 553 अजय सोलंकी की विशेष भूमिका रही।

Related Post