ब्रज बिहारी काॅलोनी वाले नामांकन के लिए हो रहे परेशान
बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता)
ब्रज विहार कॉलोनी राहवासियों के मकानो का नामांकन नहीं हो रहा है जबकि कालोनी में सिसी रोड व बगीचो की वाल बाउंड्री का कार्य चल रहा है जबकि नगर पालिका का कहना है कि ब्रजबिहार कालोनी अवैध कालोनी है नगरपालिका बिजली-पानी व सम्पत्ति कर वर्षों से वसूली कर रही है। कालोनी को अवैध बताया जा रहा अवैध कालोनी में वैध कार्य कैसे हो रहे है अगर नामांकन प्लाटों का होता है तो बैंकों द्वारा कालोनी वासियो को लौन आसानी से मिल सकता है अभी बैंक पार्टपाप्टी कह कर लोन नहीं दे रही एवं नामांकन नगरपालिका से किया हो तो लाये जबकि सुखविलास कालोनी पूर्ण रूपसे अवैध कालोनी है उसके बाद भी नामांकन हो रहे है ब्रजबिहार कालोनी वासियो रवजी भाई यादव,सन्तोष पाण्डे ,महेश यादव,अनिल कुमरावत,प्रविण भावसार, रमेशचंद्र शर्मा आदि कालोनी वासियो ने नगरपालिका से ब्रजबिहारी कालोनी नामांकन करने की मांग कि है ।

