बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता का भाव संजोया बड़वानी
(नरेन्द्र गुप्ता):- भारत रत्न, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय यादव ने जुलवानिया मण्डल के ग्राम सांगवी ठान में ग्रामीणजनों के साथ मनाई।

जिला अध्यक्ष अजय यादव व जुलवानिया मण्डल अध्यक्ष गोलू यादव ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व जिला अध्यक्ष श्री यादव ने बाबा साहब के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, समानता व कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश के संविधान रचयिता व भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने भारत को एक भव्य संविधान दिया जो सभी के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है उन्होंने अपनी कुशाग्र बुद्धि से भारत देश को एक नई दिशा देने का काम किया व सामाजिक समरसता का ताना बाना गूंथा। उनके द्वारा देश हित मे अनेका अनेक कार्य किये गए।

इस अवसर पर राजू जमरे, संतोष भालसे, जॉनी भा, सुखलाल आमले सहित ग्रामीणजन व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

