Sat. Mar 7th, 2026

महिला सुरक्षा की परिचायक बनी बड़वानी डायल-100

बड़वानी में महिला सुरक्षा की परिचायक बनी डायल-112/100

बड़वानी ( नरेन्द्र गुप्ता)- बड़वानी के थाना खेतिया क्षेत्र से अपने गाँव जाने के लिए महिला एवं उनकी पोती को कोई साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 07-04-2025 को रात्रि 11:41 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल खेतिया थाना क्षेत्र तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक ख़ुम सिंह धारवे एवं पायलेट पुरुषोत्तम ने मौके पर पहुँचकर बताया कि महिला एवं उनकी चार साल की पोती को रात्रि में अपने गाँव मनकुई जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा था । डायल 112/100 स्टाफ ने एफ आर व्ही वाहन से महिला एवं बालिका को मन कुई गाँव पहुंचाया ।

Related Post