सरदारपुर से स्थानांतरित न्यायाधीशगणों को अभिभाषक संघ सरदारपुर द्वारा समारोह पूर्वक विदाई पार्टी दी गई

मनोज बैरागी सरदारपुर
सरदारपुर न्यायालय में कार्यरत न्यायाधीशगण सर्वश्री निरंजन कुमार पांचाल श्री राम अवतार पटेल श्री भूपेंद्र यादव श्रीमती आकांक्षा यादव को उनके अन्यत्र स्थानांतरण होने पर सरदारपुर अभिभाषक संघ द्वारा उन्हें समारोह पूर्वक विदाई पार्टी दी गई । अभिभाषक संघ सरदारपुर द्वारा उन्हें शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया । अवसर पर विदाई समारोह में स्थानांतरित न्यायाधीश गण ने संबोधित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए अपने संबोधन में उन्होंने सरदारपुर बार की प्रशंसा की उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकाल में हमने विभिन्न न्यायालयों कइ जगह हमने कार्य किया लेकिन सरदारपुर जैसा बार हमने नहीं देखा । बार और बेंच के सौहार्दपूर्ण संबंध से 3 वर्ष कार्य करते हुए समय कब व्यतीत हो गया हमें पता ही नहीं चला इस अवसर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री कमल किशोर वैष्णव सचिव श्री दिलीप सिंह भदोरिया सहायक सचिव श्री ईश्वर लाल पाटीदार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बिदाई समारोह में अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री कमल किशोर वैष्णव सचिव श्री दिलीप सिंह भदोरिया सहायक सचिव श्री ईश्वर लाल पाटीदार श्री दिग्विजय सिंह राठौर श्री आजाद अली श्री संजय सिंह रघुवंशी श्री अमृतलाल सिसोदिया श्री दिनेश पाटीदार श्री सचिन बैरागी श्री विवेक बैरागी श्री नितिन शर्मा श्री विकास वैष्णव श्री प्रवीण शर्मा श्री दिलीप वसुनिया श्री हरिराम मुनिया श्री अनिल पांडे श्री भूपेंद्र भूरिया श्री गोकुल धाकड़ श्री रवि परमार श्री मनोज काग श्री संजय पुरोहित श्री श्री सुमित चौहान श्री रविंद्र पवार श्री विक्रम देवड़ा श्री अनिल भूरिया श्री राजेश मारु श्री विजय मारू आदि अभिभाषक उपस्थित रहे । संचालन श्री प्रवीण शर्मा ने किया आभार श्री ईश्वर लाल पाटिदार एडवोकेट ने माना

