सत्य वीर तेजाजी मंदिर सादलपुर में वाटर कूलर प्याऊ का समोरोह पूर्वक शुभारंभ।

सादलपुर! विगत दिवस सायं श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज मंदिर चमन चौराहा पर यात्रियों के लिए शीतल पेय जल की उपलब्धता हो इस लिए सादलपुर के नगर सेठ स्व बाबूलाल जैन पूर्व जनपद अध्यक्ष,स्व प्रकाश चंद जैन,स्व विनोद कुमार जैन की पूण्य सृमृति में स्व विनोद कुमार जैन की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा चाणोंदिया ,सुपुत्र शुभम् जैन के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करते हुए वाटर कूलर का शुभारंभ किया।पूजन संस्कार पं हरिओम व्यास के द्वारा कराया गया। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमा मय उपस्थिति में बाबूलाल चौहान, बने सिंह वकील साहब, डॉ धर्मेंद्र गढ़वाल, आदर्श रामायण एवं सांस्कृतिक मण्डल की ओर से गजराज कुशवाह, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय सोलंकी ने चाणौंदिया परिवार की अनुकरणीय पहल पर प्रकाश डालते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की।

तेजाजी महाराज उत्सव समिति की ओर से शिवनारायण जाट, आशाराम चौहान , डॉ रामनारायण वर्मा, नौशाद खां, सुनील निगम ,लव कुश मित्र मण्डल सादलपुर की ओर से संतोष कुशवाह, विवेक वर्मा, संदीप चौहान ने शुभम जैन को माल्यार्पण कर स्वागत किया। आदित्य पांचाल, महेश चौधरी ने मिठाई वितरण किया।कार्यक्रम का संचालन रामभरोसे वर्मा पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी जिला धार ने किया आभार सादलपुर एकेडमी के डायरेक्टर राजेश पाटीदार ने किया।

