Sun. Oct 6th, 2024

स्मार्ट मीटर एवम् बढ़ते बिजली बिल के विरोध में युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, विधुत कार्यालय का किया घेराव

स्मार्ट मीटर एवम् बढ़ते बिजली बिल के विरोध में युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

  • सैकड़ों कांग्रेसी आमजन के साथ पहुंचे विद्युत मंडल कार्यालय
    धार। स्मार्ट मीटर लगाने एवम् बढ़ते बिजली बिल को कम करने हेतु युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नौगांव स्थित विद्युत मंडल का घेराव किया, जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी। घेराव के लिए शहर के लालबाग में प्रातः 10 बजे से ही लोगो का आना शुरू हो गया था, निर्धारित समय 12.45 पर पैदल नौगांव स्थित विद्युत मंडल कार्यालय की और निकल पड़े जहा रोहित कामदार व साथियों ने बेरीकेड लांघने की कोशिश की किंतु भारी संख्या में पुलिस बल व अधिकारियों ने विद्युत मंडल के गेट पर ही रोक दिया गया, जहां सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता ने नीचे जमीन पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पधाधिकारी , कार्यकर्ता व बढ़ते बिजली बिलों से परेशान जनता भी शामिल थी। घेराव में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, पूर्व अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह गौतम, नरेंद्र सिंह बुंदेला, शहर अध्यक्ष टोनी छाबड़ा, पार्षद प्रतिनिधि लियाकत पटेल, आशीष भाकर, पीथमपुर शहर अध्यक्ष बंशी वर्मा, राजेश पटेल, धार शहर अध्यक्ष अभिनव बिंजवा, अरविंद नायक, अशोक सोलंकी, सुनील चौहान, गौतम प्रजापत, धर्मेंद्र भदौरिया, धमेंद्र बुंदेला, धर्मेंद्र ठाकुर, बंटी डोड, मनोजसिंह चौहान, दिनेश ठाकुर, मनीष जोशी, हेमराज सुजान, गणेश खेर, फूलचंद कदम, कैलाश शर्मा, शकील खान, मोइन खान, कृष्णा सुजान, दुर्गेश वर्मा, अर्जुन ठाकुर, मोहन डामोर, अभय चौहान, कालू प्रजापत, अजय जैन, ममता डामोर, चंचल परमार, अर्पित बाबा, रवि योगिराज, विक्की राठौर, संजय प्रजापत, संजय मालवीय, अनिल गर्ग, घनश्याम सिसोदिया, संदीप चौहान, राज योगी, विकास बारिया, गुड्डू भाई मेवतीपुरा, ऋतिक और मोरे, आकाश सोलंकी, गम्मू डावर, मोहमद अली, लखन डावर, प्रदीप शरण, रवि सेन, अतुल चौहान, शेरान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित हुए। उक्त जानकारी युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता जीतू बाबा चौहान ने दी।

Related Post