Sat. Mar 7th, 2026

बाबूजी प्रीमियर लीग शौ मैच में लगे चौक्के-छक्को से दर्शक हुए आनंदित_पुलिस थाना इलेवन व तिलगारा इलेवन शौ मैच में विजेता

बाबूजी प्रीमियर लीग शौ मैच में लगे चौक्के-छक्को से दर्शक हुए आनंदित

पुलिस थाना इलेवन व तिलगारा इलेवन शौ मैच में विजेता रही

नगर पालिका व एबीएस टीम के बीच रामांचक मुकबले में एबीएस ने अंतिम गेंद पर सिक्स लगाकर मैच जीता

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में बाबूजी प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच की शुरुआत क्रिकेट पीच के भूमिपूजन के साथ प्रांरभ हुई। प्रीमियर लीग मैच के प्रोमो के तहत दो गु्रप में विभाजित टीम के बीच शो मैच खेले गए। शोे मैच के दौरान लगे चौक्के छक्के देख दर्शक आंनदित हुए। पहले ग्रुप में शो मैेच एसडीओपी अरविंदसिह तोमर की कप्तानी में पुलिस थाना इलेवन व दूसरे ग्रुुप में तिलगारा इलेवन ने जीत दर्ज की।

विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार नेे जाकनारी देते हुए बताया कि क्रिकेट शो मैच प्रारंभ होने से पहले मैदान में बनाए पीच पर श्री गणेशजी की पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात पीच का भूमिपुजन किया गया।


उपस्थित खिलाडियों से संदीपसिंह शेखावत, परितोषसिह बंजी बना, सोनू जाट, जिम्मी बना, देवपालसिंह जादव, तरुण जाट, प्रवाीण सेठिया, राहुल पाटीदार, अंकुर पाटीदार, योगेश मुकाती, सुनिल होती, सिवम होती, कैलाश गुप्ता, कपिल पाटीदार, चिंटू राठौड, केपी पटेल, निलेश चौधरी, अनुप जैन, अनिल जाट, उमेश पाटीदार, एवं एसडीओपी अरविंदसिंह तौमर, थाना प्रभारी अमित कुशवाह व सीबीएमओं एसएल मुजाल्दे ने उपस्थित खेल प्रेमियों द्वारा टीम के खिलाडिया से परिचय कर मैच की शुरुआत की गई।

पहला शो मैच पुलिस थाना इलेवन व स्वास्थ्य विभाग इलेवन के बीच खेेला गया। पुलिस थाना इलेवन ने 6 ओवर में 83 रन बनाए। रनों का पीछा करने खेलने आई स्वास्थ्य विभाग इलेवन निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट पर 34 रन ही बना पायी। मैच के दौरान थाना प्रभारी अमित कुशवाह ने खिलाडियों का उत्साहवर्घन किया गया।

दुसरा शौ मैच अभिभाषक संघ व बाबूजी इलेवन के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए बाबूजी इलेवन ने 4 विकेट पर 32 रन बनाए। 32 रन का पीछा करने मैदान पर अभिभाषक संघ ने बेहतरीन खेल का प्रर्देशन किया गया। एक विकेट खोकर लक्ष्य हालिस कर जीत दर्ज की।

सीएम राइज विधालय के समीप बाबूजी इलेवन कमेटी ने शौ मैच प्रेस क्लब बदनावर का 9 विकेट से हराया। नगर पालिका व एबीएस टीम के बीच रामांचक मुकबले में एबीएस ने जीत दर्ज की। एबीएस के खिलाडी ने अंतिम गंेद पर जीत छक्का लगाकर टीत का जीत दिलायी। अंितम दौर के गु्रप मैच में पुलिस थाना इलेवन व तिलगारा इलेवन ने जीत दर्ज की।

मैच के दौरान कामंेटी व चौके- छक्क लगने के दौरान राम- राम बाबूजी की गीत बजता रहा। बडी संख्या में दर्शको ने खिलाडियों का उत्साह वर्द्धन किया गया। शौ मैच के मुकाबला देर रात खेला गया।

Related Post