उत्कृष्ठ सेवा से सम्मानित हुवे डॉक्टर अशविन सोनी

रतलाम।* लायंस क्लब रतलाम में संचालित ओपीडी एवम क्लिनिक के संचालन हेतु लायंस क्लब के श्री एम जे एफ लायन योगेंद्र जी रूनवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के कर कमलों द्वारा फीता काट एवम द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।लायंस क्लब द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पीड़ित मानवता के स्वास्थ्य की देखभाल एवम उपचार हेतु न्यूनतम दर पर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रारंभ की गई हैं जो एक नेक और सराहनीय कार्य किया गया।साथ ही इसी कड़ी में गरीब एवम जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा का सुचारू लाभ मिले।

इसके लिए डॉक्टर अशविन सोनी ने चिकित्सा के क्षेत्र में लायंस क्लब में समर्पण भाव से कार्य करते हुवे उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान करने पर डॉक्टर श्री अश्विन सोनी की प्रशंसा करते हुवे उनको माला पहना कर प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुवे सम्मानित किया गया।इस अवसर पर लायंस क्लब के श्री एम जे एफ लायन योगेंद्र जी रूनवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवम लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन कुलदीप द्विवेदी जी ने डॉक्टर श्री सोनी के कार्यों की प्रशंसा करते हुवे उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में लायंस क्लब के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण, मात्र शक्ति एवम गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुवे।कार्यक्रम का संचालन लायन सुनील जी जैन ने किया।
