▪️पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वाहन चोर को पकड़ा।
▪️चोरी गए वाहन टाटा 407 पीकअप को बरामद कर आरोपी को भेजा जेल।

बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)
सुखलाल निवासी ठीकरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि, दिनांक 20/03/2025 को रात 9 बजे के करीब उसके दवाना रोड स्थित गैस गोडाउन से उसका टाटा 407 पीकअप वाहन कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। इस रिपोर्ट पर थाना ठीकरी में अपराध क्रमांक 117/2025 धारा 305, 331(4) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार, और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वानी दिनेश चौहान के मार्गदर्शन में आरोपी और चोरी गए वाहन टाटा 407 की तलाश हेतु पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया।

ठीकरी पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र और साइबर की मदद से आरोपी गौरव तंवर को कतर गांव के पास जिला खरगोन से पकड़ा और चोरी गई वाहन टाटा 407 क्र.- MP46G1769 बरामद किया। आरोपी गौरव तंवर पिता… तंवर उम्र 21 साल निवासी मान्धाता जिला खंडवा (म.प्र.)को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीरी. ओ.पी. सिंह चोगड़े , ASI रमेश यादव , प्रआर 50 बलवीर मोरे , प्रआर 425 सुमित मीणा , आर.18 राधेश्याम ,आर.354 बनसिंह सभी का सहरानीय योगदान रहा है।

