
कनवान-:मुख्य ग्राम से फोरलेन, चौपाटी तक ग्राम पंचायत ने बड़ी कार्यवाही करते बरसो पुराना अतिक्रमण जेसीबी चलाकर हटाया। इस दौरान तहसीलदार पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिव व पुलिस का अमला मौजूद था ! ज्ञात हो कि मुख्य ग्राम से फोरलेन चौपाटी तक, pwd की पुरानी गाड लाइन अनुसार सड़क के दोनों छोर ग्राम पंचायत ने 52 फिट सीमा पर सड़क के दोनों छोर पर करीब 2 फिट गहरी डेढ़ फीट चौड़ी नाला बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था की थी।

लेकिन रहवासियों ने नाले को ऊपर से ढक कर अतिक्रमण करके पक्का निर्माण से करीब २० /२० फ़ीट तक रोड पर मकान की सीमा बढ़ा ली । जिससे नाले से गंदा पानी निकासी, पूरी तरह से बंद हो गई थी कई लोगों ने तो नाली के ऊपर २ मंजिल मकान तक बना लिए थे सड़क की चौड़ाई अतिक्रमण के कारण 18 से 20 फिट तक रह गई। जिससे पैदल मुसाफिरों को चलना तक दुश्वार हो गया था।बड़े फोरव्हीलर जैसे बस, ट्रक जैसे भारी वाहन निकलना ओर क्रॉसिंग करना चालकों के लिए मुसीबत बना था। तेज रफ़्तार टू व्हीलर वाहन भीएक्सीडेंट का कारण अतिक्रमण बना था। इस अतिक्रमण से कई रहवासियों के बोरिंग में गंदा पानी का रिसाव भी जारी था। यहां तक कि एक व्यक्ति ने तो शासकीय हैंडपंप को कब्जे में लेकर उसके आगे १० फिट तक कमरा बना लिया गया।

अतिक्रमण को लेकर कई बार लोगों ने लिखित शिकायत के बाद ग्राम पंचायत ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से कड़ी कार्यवाही करते जेसीबी चलाकर अतिक्रमण सफाई की। लोगों में ग्राम पंचायत के इस कार्य की सराहना की।


