Sat. Mar 7th, 2026

पुलिस ने 24 घंटे मे किया लूट की घटना का पर्दाफाश

लूट की घटना का पर्दाफाश, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता)-

पुलिस कप्तान बड़वानी जगदीश डावर के कुशल मार्गदर्शन में सिलावद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की घटना में शामिल चार आरोपियों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस थाना सिलावद की टीम द्वारा की गई, जिसने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि लूट की गई संपत्ति भी बरामद की।
फरियादी ने थाना सिलावद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेणीमाता स्थित एक कम्पोजिट दुकान में कार्यरत था। दुकान में वह और उसका साथी बैठे हुए थे, तभी मेणीमाता के चार लोग—सुनील पटेल, द्वारका, राहुल उर्फ छोटु और उनके अन्य साथी—दुकान में पहुंचे और शराब मुफ्त देने की मांग को लेकर विवाद करने लगे। डर के कारण फरियादी और उसका साथी वहां से भाग गए। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपियों ने दुकान से शराब और फरियादी का मोटोरोला फोन लूट लिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिलावद पर अप. क्र.- 72/25 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार और एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलावद, उनि. वीरबहादुर सिंह चौहान ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना प्राप्त होते ही आरोपियों को पकड़ लिया गया और लूटी गई संपत्ति, जिसमें लायसेंसी रजिस्टर, अन्य दस्तावेज, मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत ₹10,000/-) और शराब (कीमत ₹32,000/-) शामिल हैं, बरामद की गई। कुल जप्त किए गए माल की कीमत ₹42,000/- रुपये है।


गिरफ्तार आरोपि सुनिल पिता शांतिलाल अलावे 31 वर्ष, निवासी पटेल फल्यां, मेणीमाता
राहुल उर्फ छोटु पिता सुवालाल अलावे 26 वर्ष, निवासी आश्रम के पास, चिखल्या रोड, मेणीमाता.द्वारका उर्फ डिके पिता भाया अलावे 34 वर्ष, निवासी पटेल फल्यां, मेणीमाता
.परु पिता कालु उर्फ कालसिंह 29 वर्ष ,निवासी पटेल फल्यां, मेणीमाता ।इस सफलता में पुलिस टीम के सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। थाना प्रभारी सिलावद, उनि. वीरबहादुर सिंह चौहान और उनकी टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जिले की सुरक्षा को मजबूत किया। पुलिस टीम में उनि. एम.ए. शेख, सउनि. उमाशंकर मुजाल्दे, सउनि. ओमप्रकाश पाटीदार, प्रआर 349 यशवंत यादव, प्रआर. 251 प्रवीण चौहान, प्रआर. 124 इसराम डावर, प्रआर. 04 सुभाष तोमर, प्रआर. 89 ईश्वरसिंह ब्राह्मणे, प्रआर. 459 राकेश, आर. 565 शुभम मालवीया, आर. 78 रमेश बघेल, आर. 243 सुनील चौहान, आर. 77 हरलाल मासरे, आर. 88 जगन माली और आर. 417 राजकुमार का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।

Related Post