Sat. Mar 7th, 2026

बाला बच्चन के घर मे चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने मे पुलिस को मिली सफलता

नकबजनी(चोरी) करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता

बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)

फरियादी श्रीमती प्रवीणा पत्नी श्री बाला बच्चन, निवासी कासेल-राजपुर, ने थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके घर से किसी अज्ञात बदमाश द्वारा दरवाजे का ताला काटकर और अलमारी तोड़कर एक सोने का हार, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, 03 सोने की अंगूठियाँ और नगदी ₹4,50,000/- चुराई गईं। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्र. 55/2025, धारा 331(4), 305 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, एसपी बड़वानी जगदीश डावर ने पुलिस टीम का गठन किया और इस मामले की त्वरित जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी आयुष अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल का गहन अध्ययन किया और वहां से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए।

मुखबिर की सूचना पर संदेही उदयसिंह उर्फ गोल्डी पिता रुपसिंह भूरिया (जाति: भील, उम्र: 27 वर्ष, निवासी: रुपनगर सेंगांव फाटा, बड़वानी) को हिरासत में लिया गया। पहले तो आरोपी पुलिस टीम को गुमराह करता रहा, लेकिन लगातार और विस्तृत पूछताछ के बाद वह टूट गया और उसने चोरी में अपने साथियों का नाम स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और चुराए गए सामान को आपस में बांटा था। आरोपी के हिस्से में एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी और ₹1,00,000/- रुपये आए थे। इनमें से सोने का हार मंजू उर्फ मंजूबाई (पति: मांगीलाल डांगर, जाति: हरिजन, उम्र: 45 वर्ष, निवासी: मामटखेडा रतलाम, वर्तमान: पुष्पाजंली कालोनी उज्जैन) को बेचने के लिए दिया था और ₹50,000/- खर्च किए थे। आरोपी से ₹50,000/- की नगदी जब्त की गई।आरोपी मंजूबाई से एक सोने का हार और एक सोने की अंगूठी जब्त की गई। उसने बताया कि सोने का हार उसने संजू उर्फ संजय (पिता: मुरली मालवी, उम्र: 30 वर्ष, निवासी: हककानी पुरा, तराना रोड उज्जैन) को बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने संजय से एक सोने का हार बरामद किया।अब तक कुल ₹3,10,000/- मूल्य का माल जब्त किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपियों का जेल वारंट जारी किया और उन्हें केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के नाम:उदयसिंह उर्फ गोल्डी पिता: रुपसिंह भूरिया, जाति: भील, उम्र: 27 वर्ष, निवासी: रुपनगर सेंगांव फाटा, बड़वानी,संजू उर्फ संजय मुरली मालवी, उम्र: 30 वर्ष, निवासी: हककानी पुरा,मंजू उर्फ मंजूबाई पति मांगीलाल डांगर, जाति: हरिजन, उम्र: 45 वर्ष, निवासी: मामटखेडा रतलाम, वर्तमान: पुष्पाजंली कालोनी, उज्जैनअभी गिरफ्तार आरोपिराजु उर्फ राज संतोष मुवेल, उम्र: 24 वर्ष, निवासी: मुहाड़पुरा, उमरबन,संतोष चैनसिंह मुवेल, उम्र: 43 वर्ष, निवासी: मुहाड़पुरा, उमरबन,पिन्टु सालकराम राठौड़, उम्र: 36 वर्ष, निवासी: रणगांव डेब,जप्त माल:•एक जोड़ सोने के झुमके•एक जोड़ सोने के टॉप्स•दो सोने की अंगूठी•नगदी 1,00,000/- रुपये•दो पिस्टल•एक लोहे का कटर•लोहे की टामीपुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक विक्रम सिंह बामनिया, उनि. छगनसिंह चौहान, उनि. छन्नूलाल चौहान, उनि. रितेश खत्री, का.प्र.आर.229 जगजोतसिंह, प्रआर.70 शैलेन्द्र परिहार, का.प्र.आर.29 दीपक डोडियार, का.प्र.आर.180 योगेश पाटील, सउन. गजेन्द्र सिंह ठाकुर, का.प्र.आर.596 उवेश मंसूरी, आर.628 राजकुमार, आर.607 अरविन्द, आर.203 गुणीराम पंवार की अथक मेहनत और सराहनीय कार्यवाही रही, जिन्होंने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।*पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने पुलिस टीम की इस उल्लेखनीय सफलता को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।*

Related Post