एवरग्रीन ग्रुप संस्था महिला मंडल ने फूल गुलाल से मनाया फ़ाग उत्सव

बदनावर । सकारात्मक संदेश देने वाली एवरग्रीन ग्रुप महिला मंडल ने फाग उत्सव बड़े हर्षोल्लास से श्री चिंतामण गणेश परिसर स्थित श्री हरिसिंह पंवार गार्डन में मनाया। एवरग्रीन महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भगवान राधा कृष्ण का मनमोहक श्रृंगार कर आकर्षक रूप दिया गया। पूजा,अर्चना आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी महिलाओं ने फुल और गुलाल से होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए फागण के गीतों के साथ झूमते हुए बड़े धूम धाम से मनाते हुए राधा कृष्ण के रूप में बनी मोनिका पंवार तथा अनुराधा जोशी को भी गुलाल लगाया गया। ग्रुप की ममता शर्मा ने फाग उत्सव में केमिकल युक्त कलर के दुष्परिणामों को बताते हुए कलर के उपयोग नही करने की सलाह देते हुए केवल गुलाल और फूल से होली के उत्सव को मनाना चाहिए।
आयोजन में सभी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।अंतिम सोनी ने होली से संबंधित कई प्रतियोगिता का आयोजन किया विजेता मोनिका पवार, मीती माथुर,ममता महेश्वरी,अनुराधा जोशी रही। फैंसी ड्रेस में मोना सोलंकी भगोरिया की वेशभूषा में और मिति माथुर कॉमेडी में अव्वल रही।वही सास बहु प्रतियोगिता में सारिका पटेल तथा दीपा शर्मा प्रथम रही। सभी विजेताओं को अल्का सोनी द्वारा पुरस्कार दिया गया। फाग उत्सव के अंत में मंजुला मेहता द्वारा आईसक्रीम वितरण की गई। नवीन सदस्य कलावती वर्मा और संध्या पवार ग्रुप में शामिल होने पर लक्ष्मी शर्मा और ऊषा माथुर द्वारा स्वागत किया गया।

फाग उत्सव में सीमा शर्मा,ममता शर्मा,लक्ष्मी शर्मा,मधु शर्मा,अनीता सोनी,अंतिम सोनी, अलका सोनी,प्रियंका राठौर, प्रियंका शर्मा,रितु माहेश्वरी,मीति माथुर गुंजन गुर्जर,शारदा पाटीदार,ममता महेश्वरी,अंजलि गोस्वामी,मोना सोलंकी,उषा माथुर,मंजुला मेहता,आशा सेन मुनि सेन,संध्या पवार,कलावती वर्मा,हेमलता जोशी,मोनिका पवार,अनुराधा जोशी,सपना पवार,दीपा शर्मा,सारिका पटेल सहित ग्रुप की महिलाएं उपस्थित हुई।
