Sat. Mar 7th, 2026

कश्यप स्वीटनर्स में नौकरी के साथ लोगो को मिली जान लेवा बीमारियां

कश्यप स्वीटर्नस से निकलने वाले गंदे पानी, धुएं एवं बदबुदार हवा से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर

फैक्ट्री के केमिकल वाला गंदे पानी का जमीन में रिसवा होने से घरों व खेतो मे लगे बोरिंग मे खराब पानी से लोगो का स्वास्थ खराब हो रहा है

बदनावर। ग्राम खेडा बदनावर में संचालित कश्यप स्वीटर्नस से निकलने वाले गंदे पानी, धुएं एवं बदबुदार हवा से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पडता है। प्रदूषण फैलाने वाली कश्यप स्वीटर्नस के विरुध कार्यवाही करने हेतु ग्रामीणों द्वारा गांधी जयंती पर रखी गई ग्राम सभा में ठहराव प्रस्ताव होने के बावजुद अब तक कोई कार्यवाही नहीं की जाने से ग्रामीणों में रोश है।

ग्राम पंचायत खेडा में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा प्रस्ताव रखा गया था कि ग्राम पंचायत खेडा क्षेत्र में रतलाम रोड बडी चौपाटी पर कश्यप स्वीटर्नस प्रा लि फैक्ट्री संचालित होती है। फैक्ट्री परिसर के पिछले भाग मे फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल वाला गंदे पानी को संग्रह करने के लिए 50 बाय 50 वर्ग फीट के करीब 40 गड्डे बनाए गये है। गंदे पानी से भरे गड्डे में पानी की मात्रा अधिक होने से जमीन में रिसवा होता है। तथा बारिश के दिनों में बदबुदार गंदा पानी जमीन में भारी मात्रा में रिसाव होता है। कश्यप फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल वाला गंदा व बदबुदार पानी जमीन में रिसाव होने के कारण कई किसानों के खेत व घरों में लगे बोरिंग का गंदा पानी आता है। गंदा पानी पिने से गांव में कैसर जैसी घातक बिमारी एवं अन्य बिमारी के कई मरीज पीडित है। तथा कैसर जैसी बिमारी के शिकार होने से कई लोगों ने दम तौड दिया।

ग्रामीण गंदे पानी, धुएं और बदबू से परेशान, ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर

कश्यप स्वीटर्नस फैक्ट्री के आसपास स्थित खेतों में लगे बोरिग में भी गंदा, बदुबदार एवं रंगीन पानी आता है। जिससे सिंचाई करने पर फसल खराब हो जाती है। और किसानों को भारी नुकसानी होती है।ग्रामीणों ने ग्राम सभा में सौपें आवेदन में बताया कि कश्यप फैक्ट्री से निकलने वाली बंदबु से भी ग्रामीण बहुत परेशान है। इन दिनों पूर्व से पश्चिम की और हवा का रुख होने से फैक्ट्री से निकलने वाली बदबुदार हवा से छोटे बच्चों एवं महिलाओं को काफी परेशानी होती है। हवा तेज चलने के दौरान बच्चे बिमार हो जाते है। तथा बदबु से सांस लेने मेे परेशानी होती है।

ग्राम पंचायत खेड़ा से निवेदन है कि कश्यप स्वीटर्नस फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे एवं बदबुदार पानी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया जाए। अन्यथा ग्रामीणों द्वारा फैक्ट्री बंद करने हेतु आंदोलन किया जा सकता है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदुशण नियंत्रण बोर्ड भोपाल को भी भेजी गई। पत्र पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।

Related Post