पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन में सचित बाहेती बने भोज आँचल से सहसचिव

बदनावर। पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश निर्वाचन के परिणामों की घोषणा आज नीमच जिले के मनासा में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ईनानीं विशेष अतिथि मनासा भाजपा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवास जिला सभा सचिव प्रकाश मंत्री प्रदेश सभा एवं प्रदेश महिला संगठन के पदाधिकारियों सहित नीमच जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन ने पूर्वी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश अजमेरा को प्रदेश पर्यवेक्षक के रूप में भेजा। जिनकी उपस्थिति में पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुसुदन मुंगड ने भोज आँचल से सचित बाहेती को सहसचिव के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रमाणपत्र सौंप कर दायित्ववान किया। इस मौके पर बदनावर युवा संगठन द्वारा सचित बाहेती का सवागत किया गया।

ये बने पदाधिकारी
प्रदेश अध्यक्ष:- अभिषेक बजाज सुसनेर जिला शाजापुर
प्रदेश सचिव:- सपन माहेश्वरी इन्दौर
प्रदेश संगठन मंत्री:- गोविंदा गुप्ता अलीराजपुर
कोषाध्यक्ष:- अंकित सारड़ा मनासा जिला नीमच
प्रचार मंत्री:- मनीष गगरानी सारंगपुर जिला राजगढ़
सांस्कृतिक मंत्री:- गौरव दरक इन्दौर खेल मंत्री:- रजत लढ़ा इन्दौर
उपाध्यक्ष
अहिल्या अंचल:- यज्ञेश राठी इन्दौर
भोज अंचल:- अंकित अजमेरा मांगलिया जिला इन्दौर ग्रामीण
दशपुर अंचल रोहित डांगराए ढोढरए जिला रतलाम
निमाड़ अंचल:- रत्नेश राठी सनावद जिला खरगोन
सह. सचिव
अहिल्या अंचल:- मनोज राठी इन्दौर भोज अंचल:- सचित बाहेती बदनावर जिला धार
दशपुर अंचल:- राम केला चंदवासा जिला मंदसौर
निमाड़ अंचल:- शुभम बाहेती खेतिया जिला बड़वानी।


