
मुलथान/ उमेश योगी
मूलथान में होली के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत मुल्थान द्वारा 17 मार्च की रात्रि को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश प्रदेश के ख्यातिमान कवि काव्य पाठ करेंगे। जानी बैरागी हास्य सम्राट कवि राजोद, देव कृष्ण व्यास गीतकार देवास , हरीश हंगामा हास्य का पटाखा निंबाहेड़ा राजस्थान मंच संचालक कवि , कुलदीप रंगीला हास्य का एटम बम देवास , सुश्री सोनल जैन गीत ग़ज़ल गायिका सूरत गुजरात, शुभम स्वराज वीर रस सांवेर , गोपाल कावड़िया धाकड़ हास्य कवि बदनावर काव्य पाठ करेंगे ग्राम पंचायत मुलथान के पदाधिकारी ने श्रोताओं से अपील की हे आधिकाधीक संख्या में पधार कर काव्य पाठ का आनंद लेवे।



