Sat. Mar 7th, 2026

आदिवासीयो को प्रताड़ित कर अवैध निर्माण करने वाले योगेश अग्रवाल के खिलाफ समाज के युवाओं ने की शिकायत– प्रशासन लीपा पोती में लगा

आदिवासीयो को प्रताड़ित कर अवैध निर्माण करने वाले योगेश अग्रवाल के खिलाफ समाज के युवाओं ने की शिकायत– प्रशासन लीपा पोती में लगा

पुरातत्व बिल्डिंग के नजदीक ट्रायबल लैंड पर होटल जेएमडी निर्माण की शिकायत

स्कूल के शौचालय तोड़कर जमीन का रास्ता बनाने का भी लगाया आरोप

धार। कारोबारी योगेश अग्रवाल इन दिनों शिकायतों और आरोपों के घेरे में चल रहे है। धार मुख्यालय पर समाज के मुरली अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर उन पर जमीन के सौदे में धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं अब उनकी मांडव के नजदीक ग्राम सुलीबयड़ी स्थित होटल के बगैर नगर एवं ग्राम निवेश से नक्शा पास करवाए निर्माण करने एवं ट्रायबल लैंड पर होटल बनाने का आरोप लगा है।

मंगलवार को जनसुनवाई में धरमपुरी के नारेबयड़ा के ग्रामीण राजेन्द्र कुमार और रेहरिया के भेरू ने दो अलग-अलग शिकायती आवेदन देकर होटल निर्माण के संबंध में शिकायती बिंदुओं के आधार पर जांच करने की मांग की है।स्कूल भूमि पर रास्ता बनाने की शिकायतग्रामीण भेरू द्वारा सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि होटल व गार्डन खाई से लगा हुआ है। इसके नजदीक शासकीय स्कूल वर्षों से संचालित हो रहा है। जिसमें शौचालय बने हुए थे। होटल संचालक द्वारा सरकारी महकमों में अपने प्रभाव का फायदा उठाकर होटल का रास्ता चौड़ा करने के उद्देश्य से शौचालय तोड़ दिए गए है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। आवेदक ने आवेदन पर त्वरित जांच कर उसके आधार पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

प्राचीन अवशेष का उपयोग करने का भी आरोपग्रामीण राजेन्द्र द्वारा सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि जिस स्थान पर होटल का निर्माण किया गया है। वहां पर प्राचीन इमारत मौजूद थी। जिसकी दीवारें व अवशेष होटल की इमारत से लगकर ही है। होटल मालिक को पुरामहत्व की बिल्डिंग होने की जानकारी होने के बावजूद वहां पर निर्माण किया गया। बिल्डिंगों के अवशेषों को मिटाकर दीवारें तोड़ दी गई और होटल बनाया गया है। यह कानून का उल्लंघन है। इस मामले में रिकार्ड जांचकर कार्रवाई की जाए।

Related Post