प्रहलाद पटेल के खिलाफ जिलाध्यक्ष चौधरी के नेतृत्व मे कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

नरेंद्र गुप्ता– बड़वानी
बड़वानी। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए बयान को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर बड़वानी जिला मुख्यालय में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी द्वारा एक ज्ञापन तहसीलदार जगदीश वर्मा को सौंपा गया, जिसमें मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा आम जनता की समस्याओं को भीख मांगना कहकर संबोधित किया जाना अपमानजनक है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने जनता की मांगों को भीख करार देकर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। ज्ञापन के
पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध स्वरूप पुराना कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल को उनके बयान के लिए तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से हटाया जाए और जनता से माफी मांगी जाए।


