अंजड़ में आगे से बचने का कोई इंतजाम नही

अंजड नगर परिषद का फायर ब्रिगेड लंबे समय से खराब जनप्रतिनिधियों ने की मांग सीएमओ अध्यक्ष ने कहा जल्द बुलाएंगे
नरेंद्र गुप्ता /बड़वानी
बड़वानी। जिले के अंजड नगर परिषद में बिते 2 से 3 महीनों से फायर ब्रिगेड नहीं होने से बढ़ते गर्मी के मौसम में आंगजनी से नुकसानी का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को नगर परिषद से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र में कहीं भी अगर आगजनी की घटना होती है तो अंजड नगर परिषद को अन्य जगहों से आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाना पड़ेगा। या नगर परिषद के पानी के टैंकरों से काम चलाना पड़ेगा। आपको बता दें कि अंजड़ में कई कपास की जिनिंग फैक्ट्रियां हैं और इसके अलावा 90% लोग खेती किसानी का काम करते हैं। इस वक्त खेतों पर फसले सुख कर तैयार है ऐसे में कोई बड़ी आगजनी होती है तो बड़ी परेशानियों का सबब बन सकती है।

हाल ही में अंजड़ की एक जिनिंग में आग लगी थी लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं होने के कारण पानी के टैंकरों से काम चलाना पड़ा वहीं आसपास की नगर पालिका और नगर परिषद के फायर ब्रिगेड बुलाए गए। विपक्ष के जनप्रतिनिधियों ने इसे उदासीन रवैया बताते हुए नगर परिषद में फायर ब्रिगेड उपलब्ध होने की मांग कि है। इस मामले को लेकर हमारे द्वारा नगर परिषद अंजड़ के अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने बताया कि अंजड़ का फायरफाइटर काफी जर्जर स्थिति में होने व खराब होने के कारण हमने पूर्व में चेचिस और बाड़ी रिपेयरिंग के लिए इंदौर भेजा था। मगर कल बड़वानी में जो आगजनी की घटना हुई है। उससे हमने सबक लेते हुए इंदौर कंपनी वालों से बात की है। लगभग फायर ब्रिगेड का रिपेयरिंग का काम कंप्लीट हो गया है। दो-चार दिनों में फायर ब्रिगेट सुधरकर अंजड़ नगर परिषद में आ जाएगा !
नगर परिषद अंजड़ के सीएमओ मयाराम सोलंकी ने बताया कि नगर परिषद राजपुर के साथ-साथ मुझे नगर परिषद अंजड़ का चार्ज दिया गया है। जैसे ही ज्वाइन किया था वैसे ही सबसे पहले मेने फायर बिग्रेड के संबंध में कर्मचारियों से चर्चा की थी। तो उन्होंने बताया था कि फायर ब्रिगेड वहान खराब स्थिति में था। जिसे सुधारने के लिए इंदौर भेजा गया है। में एक सप्ताह के अंदर उक्त वाहन को सुधार कर वापस नगर परिषद में पहुँच जायेगा!

