मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख मांगने वाले बयान का युथ कांग्रेस ने किया विरोध

धार के मोहन टॉकीज चौराहे पर फूंका पुतला – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी, मंत्री पटेल के इस्तीफें की मांगधार। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के राजगढ़ में दिए गए बयानों से भाजपा की मुश्किले बढ़ गई है वहीं कांग्रेस भी इस बयान को लेकर सरकार को घेरते दिखाई दे रही है। शनिवार को राजगढ़ जिले के मुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मंत्री पटेल ने जनता की मांगों को ‘भीख’ करार दे दिया था। युवक कांग्रेस धार ने मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए बयानों को अशोभनिय बताकर मोहन टॉकीज चौराहे पर मंत्री पटेल का पुतला दहन किया।दोपहर के समय युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोहन टॉकीज चौराहे पर एकत्रित हुए और मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए बयान को अशोभनिय बताकर जमकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने कार से पुतला निकाला और उसे जलाने की कोशिश करने लगे। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता पुतने का दहन करने लगे उसी समय कोतवाली पुलिस के जवानों ने उनसे पुतला छीन लिया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफें की मांग करते हुए जमकर नारेजबाी करने लगे। कुछ देर बाद ही पुलिस जवानों को आग पर पानी डालकर बुझा दिया।पुतला दहन कार्यक्रम में युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, युथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अभिनव बिंजवा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा (टोनी), मनीष भार्गव, मनोज सिंह चौहान, प्रदीप शरण, अतुल चौहान, शिवा चौहान, दक्ष सोलंकी, जीतू बाबा, अजय जैन, अर्पित बाबा, चेतन खेर, नन्नू राठौड़, संजू मालवीय, मुफ्फु सैफी, भानू जहाजपुरिया, विकास बारिया, चेतन राठौड, चेतन परमार, योगी राज, रवि लौधा, शकिल खान, राजेंद्र हारोड़, सुरेश परमार और विनोद राठौड़, अफजल खान संदीप चौहान उपस्थित थे। उक्त जानकारी जीतू बाबा ने दी।


