अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर बड़वानी पुलिस ने दी दबिश- 15 अवैध हथियारों के साथ एक सिगलीगर गिरफ्तार
5 देशी पिस्टल, 10 देशी 12 बोर कट्टे के साथ आर्म्स निर्माण की सामग्री जप्त
बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता )
पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा मासिक समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों—अवैध शराब, जुआ, सट्टा, आर्म्स तस्करी, मादक पदार्थों एवं गौ-तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस निर्देश के तहत थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुरमाबाद के एक नाले में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी द्वारा तत्काल एक टीम गठित की गई टीम द्वारा ग्राम खुरमाबाद में घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहाँ कमल सिंह सिकलीगर को अवैध फायर आर्म्स का निर्माण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद थाना सेंधवा ग्रामीण पर अपराध क्रमांक: 120/2025 धारा: 3, 5, 25(1)(A), 25(1)(B), 25(1-b)(C) आर्म्स एक्ट, 111(2)(b) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मौके से आरोपी कमल सिंह पिता धर्मसिंह सिकलीगर (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम खुरमाबाद, थाना सेंधवा ग्रामीण से 05 देशी पिस्टल (मैगजीन सहित) – कीमत ₹1,00,000 10 देशी 12 बोर कट्टे – कीमत ₹30,000 आर्म्स निर्माण सामग्री – कीमत ₹10,000 MP46ZA-3886 सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल – कीमत ₹70,000 कुल जप्त सामग्री: ₹2,10,000 बड़ी मात्रा में अवैध हथियार एवं निर्माण सामग्री बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास:
•अपराध क्रमांक 18/2025, धारा 25(1)(A) आर्म्स एक्ट में आरोपी दिनांक 09.01.2025 से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा ₹2000 का इनाम घोषित किया गया था।
• पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि दिनांक 09.01.2025 को उसने गिरफ्तार अपराधी दीपक सिंह राजावत (निवासी भिंड) को बालाजी ढाबा, एबी रोड पर दो देशी पिस्टल मैगजीन सहित सप्लाई की थी।
•आरोपी से घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP46ZA-3886) भी जप्त की गई।
•2021 में आरोपी 03 पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ था।
•2023 में आरोपी के कब्जे से 12 अवैध फायर आर्म्स बरामद किए गए थे।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा एवं मामले में आगे की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी (थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण) ASI संजय शर्मा (चौकी प्रभारी चाचरिया) ASI संजीव पाटिल प्रधान आरक्षक 62 राम किशोर प्रजापति प्रधान आरक्षक 65 विनोद मीणा प्रधान आरक्षक 220 तरुण राठौर प्रधान आरक्षक 200 मुकेश यादव आरक्षक 187 गोंदिया डावर आरक्षक 234 विकास मोरे आरक्षक 553 अजय सोलंकी आरक्षक 231 राकेश सिलोजे आरक्षक 641 बल बहादुर शक्तावत आरक्षक 190 रातुसिंह सिंह बघेल महिला आरक्षक 627 जानू वास्केल आरक्षक चालक 194 अलकेश मंडलोई साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल की सराहनीय भूमिका रही।*


