Sat. Mar 7th, 2026

हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए शासन से मांगा अनुदान

किसान ने हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए अनुदान की मांग की

साहब खेत का रास्ता नहीं अनुदान पर दे सकते तो एक हेलिकॉप्टर ही दिला दो किसान ने सांसद समाधान शिविर में रखी अनोखी मांग

नरेंद्र गुप्ता/ बड़वानी

बड़वानी !युवा किसान ने अंजड तहसील कार्यालय में लगे सांसद समाधान शिविर में सांसद ओर अधिकारियों से अनुदान पर हेलीकॉप्टर दिलवाने की मांग कीबड़वानी जिले के ग्राम छोटा बडदा निवासी पीड़ित युवा किसान ने सांसद समाधान शिविर में सांसद ओर अधिकारियों से अनोखी गुहार लगाई है। उसने खेत पर जाने के लिए प्रशासन से अनुदान पर हेलिकॉप्टर की मांग कर डाली है।

दरअसल, ग्राम छोटा बड़दा निवासी युवा किसान संदीप पाटीदार ने जनसुनवाई में गुहार लगाई कि पिछले दस से पंद्रह सालों से उसके खेत का रास्ता अन्य लोगों ने बंद कर रखा है। खेती करने तक नहीं जा पा रहे। इतने समय से वह सभी दुर आवेदन निवेदन करते आ रहे है। अनेकों बार आवेदन देने के बावजूद तहसीलदार और पटवारी उनकी समस्या का निराकरण न करवाते हुए केवल कागजी खानापूर्ति करके लौट जाते हैं।परेशान किसान संदीप पाटीदार ने कहा की आज भी उन्होंने लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष आवेदन कर खेत में आने-जाने के लिए अनुदान पर हेलिकॉप्टर दिलवा दे तो मैं अपने खेत पर आना-जाना कर सकूं और उसकी देखभाल कर सकूं। मेरे पैतृक खेत पर जाने का कोई रास्ता नहीं हैं, वहीं किसान ने बताया कि वे और उनका परिवार पुरी तरह से इस खेत पर ही निर्भर है।

Related Post