शिवरात्रि के बाद अगले दिन आशीर्वाद समारोह के रूप में नगर भोज का आयोजन हुआ।

बदनावर। 27 फरवरी गुरुवार को श्री महादेव भक्त मंडल चाय प्रसादी वाले के तत्वावधान नगर भोज का आयोजन किया गया। नगर भोज में सदस्यों द्वारा सभी समाज के लोगों को प्रसादी ग्रहण करने की अपील कर हर घर न्योता दिया गया था। जिसको लेकर नगर समेत बदनावर के समीप ग्राम से भी कई लोगों ने महा प्रसादी का लाभ लिया।

दोपहर 3 बजे से नगर भोज की शुरुआत हुई जो रात 11 बजे तक चलता रहा। सर्वप्रथम भगवान गणेश तथा बाबा महाकाल को भोजन प्रसादी का भोग लगाकर नगर भोज कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।

गुरुवार को दिनभर नगर भोज को लेकर चहल पहल रही दोपहर बाद बाबा बैजनाथ मंदिर पर भोजन प्रसादी के लिए नगर समेत अचल के लोगों का ताता लग गया। समिति के सदस्य तथा व्यवस्थापक ने अपनी जिम्मेदारी लेकर सभी लोगों को पंगतों में बिठाकर भोजन प्रसादी दी गई।

भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों को इंतजार भी करना पड़ा। बस स्टैंड से लेकर बैजनाथ महादेव मंदिर तक भक्तजनों का आना-जाना चलता रहा। देर रात 11 बजे तक भोजन प्रसादी का भक्तों ने लाभ लिया। करीबन 12000 से अधिक लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। मंडल का भोजन प्रसादी का प्रथम वर्ष था। मंडल ने निर्णय लिया है कि प्रतिवर्ष शिवरात्रि के अगले दिन आशीर्वाद समारोह के रूप में नगर भोज किया जाएगा। इस आयोजन की नगर के लोगों द्वारा सराहना को गई।

